{"_id":"63fa5277f745232c030260ef","slug":"bike-rider-nephew-died-due-to-auto-collision-uncle-injured-sonipat-news-c-17-1-77653-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल
Sat, 25 Feb 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो 23: मोंटी का फाइल फोटो।
गन्नौर। पिपली खेड़ा मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। चोट लगने की वजह से भतीजे की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बड़ी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार को नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
गांव मलिकपुर निवासी दलबीर सिंह ने बताया कि वह बहालगढ़ स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। वह शुक्रवार रात अपने भतीजे मोंटी के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह पिपली खेड़ा मोड़ स्थित हिमाचल ढाबे के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में भतीजे मोंटी की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलन के बाद बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
एक सप्ताह पहले हुई थी बहन की शादी
एक सप्ताह पहले 17 फरवरी को मोंटी की बहन की शादी हुई थी। परिवार में खुशी का माहौल था। मोंटी की मौत के बाद अब परिवार में मातम छाया हुआ है। मोंटी अपने तीन बहन-भाइयों में सबसे छोटा था।