{"_id":"625477e42de8e364673c6e10","slug":"bike-rider-metro-train-worker-dies-due-to-eco-car-collision-sonipat-news-rtk643633985","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईको गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मेट्रो ट्रेन कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईको गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मेट्रो ट्रेन कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव किलोहड़द-बड़वासनी के बीच ईको गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मेट्रो ट्रेन कर्मी की मौत हो गई। वह पानीपत के गांव मांडी से सोनीपत आ रहे थे। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने उनके चचेरे भाई के बयान पर ईको गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव मांडी के रहने वाले देवेंद्र ने बताया कि उसका चचेरा भाई योगेश दिल्ली मेट्रो ट्रेन में काम करता था। वह 9 अप्रैल को बाइक पर सवार होकर घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। वह वाया सोनीपत ड्यूटी पर जाता था। उस दिन वह भी काम के सिलसिले में अपनी बाइक पर सोनीपत आ रहा था। उसका भाई उससे कुछ आगे चल रहा था। उसने देखा कि किलोहड़द व बड़वासनी के बीच रेलवे अंडरब्रिज के पास सामने से आ रही ईको गाड़ी के चालक ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई बुरी तरह से घायल हो गया। वह अपने भाई को एंबुलेंस में लेकर सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल गया। वहां उसके भाई को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वह उसे लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल गया। जहां उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने दिल्ली में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में देवेंद्र के बयान पर ईको गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।