{"_id":"68c8778fb4a478e75c0f5718","slug":"bike-rider-businessman-dies-in-car-accident-sonipat-news-c-197-1-snp1001-142336-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी की मौत
Tue, 16 Sep 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 33: राकेश बजाज का फाइल फोटो।
गन्नौर। बीएसटी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक और व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना गन्नौर की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपमंडल अस्पताल लेकर गई। चिकित्सकों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
केडी नगर निवासी राकेश बजाज गन्नौर रेलवे रोड के दुकान चलाते हैं। राकेश बजाज अपने मकान का निर्माण कर रहे हैं। सोमवार को वह राजमिस्त्री नंदकिशोर के साथ कुछ सामान लेने के लिए बाइक पर सवार होकर गांधी नगर जा रहे थे।
नंदकिशोर बाइक चला रहा था। जब वे बीएसटी फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।