फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bhigan toll plaza will start on GT Road from tomorrow

जीटी रोड पर कल से शुरू होगा भिगान टोल प्लाजा

Sun, 29 Aug 2021 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bhigan toll plaza will start on GT Road from tomorrow
जीटी रोड पर भिगान चौक के पास तैयार टोल प्लाजा। संवाद - फोटो : Sonipat
किसान आंदोलन के चलते किसानों द्वारा जीटी रोड (एनएच-44) पर भिगान चौक के पास टोल प्लाजा को बंद किया गया है, जिससे केंद्र सरकार के राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है। इसको देखते हुए 30 अगस्त को सुबह 9 बजे भिगान टोल प्लाजा को दोबारा चालू किया जाना है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने धारा-144 लागू कर दी है। साथ ही डीसी ललित सिवाच ने टोल प्लाजा चालू करवाने के लिए क्षेत्र में सुबह 8 से रात 8 बजे तक नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुभाष चंद्र और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक बीडीपीओ मनीष मलिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इनके साथ डीएसपी हेडक्वार्टर विपिन कादियान की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति धारा-144 का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर इस तरह लगेगा टैक्स
कार, जीप, वैन और लाइट वाहनों के लिए 70 रुपये टैक्स लगेगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 105 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 2335 रुपये में होगा। यह वाहन कॉमर्शियल में चलते होंगे और सोनीपत से रजिस्टर्ड होंगे तो उनको 35 रुपये टैक्स देना होगा। लाइट कॉमर्शियल वाहन व मिनी बस के लिए 115 रुपये टैक्स होगा। एक दिन में आने-जाने पर 170 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 3775 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 55 रुपये टैक्स देना होगा। बस व ट्रक दो एक्सल वालों के लिए टैक्स 235 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 355 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 7920 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 120 रुपये टैक्स देना होगा। तीन एक्सल वाले कॉमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स 260 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 390 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 8630 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 130 रुपये टैक्स देना होगा। चार से छह एक्सल वाले वाहनों के लिए टैक्स 370 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 560 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 12405 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 185 रुपये टैक्स देना होगा। सात या उससे ज्यादा एक्सल वाले वाहनों के लिए टैक्स 455 रुपये देना होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 680 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 15100 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 225 रुपये टैक्स देना होगा। टोल प्लाजा से 20 किमी की सीमा में रहने वाले लोगों के निजी वाहन का महीने का पास 265 रुपये में होगा और इस तरह उनको विशेष छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed