फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bharti XI defeated Goyal XI by 28 runs

Sonipat News: भारती एकादश ने गोयल एकादश को 28 रन से हराया

Mon, 08 Sep 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bharti XI defeated Goyal XI by 28 runs
रोहतक। वैश्य कॉलेज के वीटीआई क्रिकेट मैदान में खेले गए मैच में भारती क्रिकेट अकादमी एकादश ने गोयल क्रिकेट क्लब एकादश को 28 रन से हराया। प्रतीक को मैन ऑफ द मैच व बेस्ट गेंदबाज चुना गया। वहीं शुभम को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। प्रतीक व परी शर्मा ने चार-चार विकेट लिए।
विज्ञापन

इस मैच में भारती एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारती एकादश 26 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। भारती एकादश की ओर से शुभम ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से परी शर्मा ने पांच ओवर में 21 रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन

हिमांशु ने दो, मयंक, अभिनव व रविश ने एक-एक विकेट लिया। गोयल एकादश 106 रन पर ऑलआउट हो गई व भारती एकादश ने 28 रन से मैच जीता। गोयल एकादश की ओर से नमन ने 30 व देव ने 18 रन बनाए। भारती एकादश की ओर से प्रतीक ने पांच ओवर में एक मेडन व 22 रन देकर चार विकेट लिए। अभिषेक व युगल ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed