फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bhakharpur's library is in a bad state, animals are tied at the gate

Sonipat News: भाखरपुर की लाइब्रेरी बदहाल, गेट पर बांध रहे पशु

Sun, 10 May 2026 07:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 May 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Bhakharpur's library is in a bad state, animals are tied at the gate
फोटो: भाखरपुर गांव की लाइब्रेरी के गेट के बाहर बंधे ग्रामीणों के पशु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव भाखरपुर में पंचायत की ओर से करीब एक साल पहले लाखों रुपये की लागत से बनवाई गई लाइब्रेरी बदहाली का शिकार है। छात्रों की पढ़ाई के लिए बनाई गई इस लाइब्रेरी में आज तक बिजली व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी है।
हालात यह हैं कि लाइब्रेरी के मुख्य गेट पर ग्रामीणों की ओर से पशु बांधे जा रहे हैं। इससे भवन की उपयोगिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप कि प्रशासन और संबंधित विभाग की अनदेखी के कारण विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी बनने से गांव के बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलने की उम्मीद थी लेकिन बिजली कनेक्शन न होने और रखरखाव की कमी के कारण छात्र गन्नौर व सोनीपत की निजी लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द बिजली कनेक्शन, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं, सरपंच राजेंद्र ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी छात्रों के लिए खुली रहती है। वहां किताबें भी हैं और बैठने की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed