Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bhajan maestro Kanhaiya Mittal, who arrived for Govardhan Puja, performed a circumambulation (parikrama) of the 108 gardens

Sonipat News: गोवर्धन पूजा में पहुंचे भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने करी 108 बाग की परिक्रमा की

Tue, 17 Nov 2026 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bhajan maestro Kanhaiya Mittal, who arrived for Govardhan Puja, performed a circumambulation (parikrama) of the 108 gardens
- कन्हैया मित्तल बोले- देश-विदेश में श्री अग्रसेन धाम का प्रचार-प्रसार करना रहेगा लक्ष्य
विज्ञापन

- धाम में माता महालक्ष्मी, सालासर भगवान और बाबा खाटू श्याम की भी होगी स्थापना
फोटो 17: सोनीपत के जीटी रोड स्थित श्री अग्रसेन धाम कुंडली में भगवान गोवर्धन की विराट पूजा करते अंतरराष्ट्रीय संयोजक कन्हैया मित्तल। स्रोत: पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सानीपत। जीटी रोड स्थित श्री अग्रसेन धाम कुंडली में लगातार सात दिन से भगवान गोवर्धन की विराट पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। पूजा समारोह में भजन सम्राट एवं धाम के अंतरराष्ट्रीय संयोजक कन्हैया मित्तल विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने विधिवत रूप से भगवान गोवर्धन के विराट स्वरूप की पूजा-अर्चना की और 108 बाग की परिक्रमा की।
कन्हैया मित्तल ने कहा कि भगवान गोवर्धन का साक्षात स्वरूप प्रतीत होने वाली यह विराट छवि श्री अग्रसेन धाम कुंडली की श्रद्धा और भव्यता को दर्शाती है। उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में यह धाम विश्व के विख्यात धार्मिक स्थलों में शामिल होगा और यहां दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि धाम में माता महालक्ष्मी, श्री सालासर भगवान और बाबा खाटू श्याम की भी स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे पूरी आस्था और समर्पण के साथ श्री अग्रसेन धाम के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी निभाएंगे। उनका लक्ष्य धाम की पहचान को देश के साथ-साथ विश्वभर में पहुंचाना है। उन्होंने अयोध्या, वृंदावन और खाटू श्याम जैसे धार्मिक स्थलों का उदाहरण देते हुए कहा कि भविष्य में यहां भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पहुंचेगी। जीटी रोड स्थित यह धाम धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनकर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन संस्कृति के प्रचार में कन्हैया मित्तल की अहम भूमिका
श्री अग्रसेन धाम के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भजन सम्राट कन्हैया मित्तल की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके भजनों और प्रभावशाली आवाज से बड़ी संख्या में युवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के साथ विदेशों में भी कन्हैया मित्तल के भजनों को पसंद किया जाता है। उनकी भक्ति और सांस्कृतिक योगदान से भारतीय सनातन परंपराओं को वैश्विक पहचान मिल रही है।

इस दौरान धाम के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल गोयल, सीनियर वाइस चेयरमैन टीकाराम मित्तल, वाइस चेयरमैन दयाशंकर गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक मंगला, नरेला विकास समिति के अध्यक्ष मोहित गुप्ता, रविंद्र अग्रवाल, अनिल गुप्ता, राहुल सिंघल, संजय शर्मा, सतीश तुषीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed