सोनीपत। मुरथल रोड स्थित समर्थगुरु धाम में अजपा सिद्ध प्रोग्राम में साधकों ने आध्यात्मिक साधना के साथ प्रकृति चिकित्सा का लाभ उठाया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में साधकों ने समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के सानिध्य में सुमरिन और ध्यान योग किया।
समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने अजपा सिद्ध प्रोग्राम ध्यान योग से लेकर चैरैवती तक के सभी साधकों के लिए अनिवार्य किया गया है। इससे साधक नियमित साधना के साथ जीवन में संतुलन और आत्मिक शांति प्राप्त कर सकें। साधकों को प्रकृति के सानिध्य में रहकर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया।
जिला समन्वयक डॉ. परमवीर एवं वरिष्ठ आचार्य ओंकार के नेतृत्व में 20 सदस्यीय साधकों का शिष्टमंडल विशेष रूप से समर्थगुरु धाम पहुंचा। कार्यक्रम में रोहतक संघ के संरक्षक रमेश खुराना, आचार्य अनहद, मीडिया समन्वयक संदीप नैन, सुरेंद्र हुड्डा, विजय बोहर, विशाल, मोनिका, आशा, सीमा मौजूद रहे।