फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Before going to Canada, the engineer who came to bathe in the Yamuna to fulfill the recognition of the family drowned

कनाडा जाने से पहले परिवार की मान्यता पूरी करने यमुना में नहाने आया इंजीनियर डूबा

Mon, 27 Sep 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Before going to Canada, the engineer who came to bathe in the Yamuna to fulfill the recognition of the family drowned
संदीप गौतम। - फोटो : Sonipat
मुरथल/सोनीपत। कनाडा जाने से पहले परिवार की मान्यता पूरी करने यमुना के मिमारपुर घाट पर पत्नी के साथ नहाने आया इंजीनियर पैर फिसलने के कारण तेज बहाव में डूब गया। जिसके बाद से यमुना में उसकी तलाश की जा रही है। वहीं युवक के परिजनों ने घटना के बाद रोष जताया और आरोप लगाया कि यमुना घाट पर हादसा होने की दशा में बचाव के लिए कोई संसाधन उपलब्ध नहीं है। गोताखार व मोटरबोट से युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गांव उमेदगढ़ का रहने वाला संदीप गौतम (30) फरीदाबाद में इंफोसिस कंपनी में इंजीनियर है। वह फिलहाल फरीदाबाद में ही रहता है। संदीप की करीब डेढ़ साल पहले मनीषा के साथ शादी हुई थी। उनके परिवार में मान्यता है कि शादी के बाद दंपती को एक साथ यमुना स्नान करना पड़ता है। संदीप को अपनी कंपनी की तरफ से सोमवार को कनाडा जाना था। ऐसे में उसने कनाडा जाने से पहले परिवार की मान्यता को पूरी करने के लिए रविवार को यमुना स्नान का कार्यक्रम बना लिया। वह परिवार के सदस्यों के साथ रविवार सुबह यमुना पर स्नान करने गांव मिमारपुर घाट पर आए थे।
विज्ञापन

पत्नी मनीषा ने बताया कि उनके पति उनसे दो कदम आगे चल रहे थे। जब वह यमुना के किनारे पहुंचे तो अचानक पैर फिसलकर यमुना में गिर गए और तेज बहाव के कारण डूब गए। जिसके बाद तुरंत उन्होंने पुलिस व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी। ऐसे में उन्होंने निजी गोताखोर बुलाकर संदीप की तलाश शुरू करा दी है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार की तरफ से बुलाए गए निजी गोताखोर व प्रशासन की तरफ से दोपहर को भेजी गई मोटरबोट की मदद से उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले-यमुना पर हादसा होने के बाद बचाव के लिए नहीं कोई संसाधन
संदीप के यमुना में डूबने के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। उनका आरोप है कि यमुना पर कोई हादसा होने के बाद तुरंत बचाव का कोई प्रबंध नहीं है। संदीप की पत्नी मनीषा ने बताया कि घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया था, पुलिस पहुंची भी लेकिन बचाव के लिए प्रयास नहीं हुए। पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा दिया। जिसके बाद उन्होंने निजी गोताखोर बुलाए और तलाश शुरू कराई। दोपहर एक बजे प्रशासन की तरफ से मोटरबोट मिली है। उसके बाद से संदीप की तलाश को अभियान चल रहा है।
कंपनी की तरफ से सोमवार को जाना था कनाडा
मनीषा ने बताया कि उनके पति संदीप को सोमवार को कनाडा के लिए रवाना होना था। उनकी कंपनी की तरफ से उन्हें कनाडा भेजा जा रहा था। इसके लिए सभी तैयारी पहले से ही पूरी हो चुकी है। विदेश जाने से पहले वह यहां आए और उनके पति यमुना में डूब गए। यहां के लोगों ने बताया कि इस घाट पर सात लोग डूब चुके हैं।

वर्जन
यमुना में नहाने आया युवक तेज बहाव में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा दिया गया। गोताखोर व मोटरबोट यहां बाहर से आते हैं। ऐसे में उनके आने में लगने वाले समय की ही देरी हुई है। प्रयासों में किसी तरह की कमी नहीं रही।
- सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed