फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Became a saint after leaving government job, started serving cows

आस्था : सरकारी नौकरी छोड़ बने संत, शुरू की गायों की सेवा

Thu, 06 Oct 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Became a saint after leaving government job, started serving cows
सोनीपत। दिल्ली के गांव कुतुबगढ़ के ग्रामीण का मन गऊ सेवा में ऐसा लगा कि एमसीडी की सरकारी नौकरी छोड़कर संत बन गए और गायों की सेवा शुरू कर दी। आज लोग उन्हें बाबा अभयनाथ के नाम से जानते है। उन्होंने दिल्ली कुतुबगढ़ में करोड़ों रुपये की अपनी जमीन पर उपचार केंद्र खोला और घायल व बीमार गायों का उपचार शुरू कर दिया। अब गांव बारोटा के पास चार अक्तूबर को सिद्ध गुरु गोरक्षनाथ गऊ उपचार केंद्र खोला है। बाबा अभयनाथ का कहना है कि जब तक जिंदा रहूंगा, तब तक गऊ सेवा करता रहूंगा।
विज्ञापन

दिल्ली के कुतुबगढ़ निवासी बाबा अभयनाथ ने करीब डेढ़ साल पहले सरकारी नौकरी छोड़कर गऊ सेवा शुरू की थी। सड़कों किनारे जब भी घायल व बीमार गायों को देखते तो उनका मन दुखी हो उठता। इन गायों को उपचार देने के लिए उन्होंने अपनी करोड़ों रुपये की जमीन पर गऊ उपचार केंद्र खोल दिया। उपचार केंद्र पर सर्जन नियुक्त किए गए हैं। इसी कड़ी में अब बारोटा के पास भी गऊ उपचार केंद्र खोला गया है। यहां गायों के उपचार पर होने वाला खर्च, सर्जन का वेतन सहित अन्य भुगतान संस्था वहन करेगी। डेढ़ साल से गायों की सेवा में जुटे बाबा अभयनाथ का कहना है कि उनका हर जिले में उपचार केंद्र खोलने का लक्ष्य है। इस बारे में गो भक्त राम पाहुजा ने बताया कि उपचार केंद्र पर एंबुलेंस भी मौजूद है। किसी गाय के चोटिल होने या बीमार होने की सूचना पर एंबुलेंस 20 मिनट में पहुंचेगी और गाय को केंद्र में लाकर उपचार शुरू किया जाएगा। इस कार्य में लोगों का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

एक्स-रे-मशीन लगाने की योजना
राम पाहुजा ने बताया कि गायों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए सर्जन नियुक्त किए हैं। गऊ उपचार केंद्र पर भविष्य में एक्स-रे-मशीन लगाने की भी योजना है। यही नहीं आने वाले समय में लैब भी खोली जाएगी। बाबा अभयनाथ ने लोगों से भी आह्वान किया है कि वे गाय माता की सेवा के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed