महेंद्रगढ़। आरपीएस महेंद्रगढ़ की अंडर-19 लड़कियों की बास्केटबॉल टीम ने सिरसा में कांस्य पदक जीता है। यह उपलब्धि एसजीएफआई राज्य स्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में हासिल हुई। प्रतियोगिता 16 से 18 सितंबर तक आयोजित की गई थी।
खेल प्रशिक्षक राजकुमार यादव, धर्मवीर और राकेश ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के हर जिले की सर्वश्रेष्ठ टीमों ने भाग लिया था। आरपीएस के खिलाड़ियों ने तीन टीमों के साथ कड़े मुकाबलों और प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने तालमेल और अनुशासन के दम पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। आरपीएस ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष राव और प्राचार्य किशोर तिवारी ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई। शनिवार को ग्रुप चेयरपर्सन पवित्रा राव, सीईओ मनीष राव, डिप्टी सीईओ कुनाल राव आदि ने छात्राओं का स्वागत किया और उनको अगली बार स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रोत्साहित किया।