फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Basic facilities should be provided in the markets: DC

मंडियों में मुहैया कराई जाएं बुनियादी सुविधाएं : डीसी

Fri, 19 Sep 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Basic facilities should be provided in the markets: DC
सोनीपत। लघु सचिवालय में वीरवार को हुई बैठक में डीसी सुशील सारवान ने खरीफ फसल की खरीद की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के लिए अनाज मंडियों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। मंडियों में पेयजल, सफाई, बिजली, शौचालय, तौल मशीन, बोरी और तिरपाल आदि की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि धान की खरीद पारदर्शिता के साथ की जाए। तय समय पर किसानों को फसल का भुगतान किया जाए। इसमें बेवजह देरी न हो। इसके लिए मार्केटिंग बोर्ड, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व आढ़तियों आपस में समन्वय बनाए रखें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर पर तैयारियां पूरी करें और नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन


उन्होंने सभी एसडीएम को खरीद सीजन की तैयारी को लेकर मंडियों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। कहा कि अगर कहीं किसी प्रकार की कोई कमी है तो उसे तुरंत दूर करवाएं। धान खरीद के दौरान मंडियों में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। मंडियों में फसल का उठान समय पर करवाएं। किसानों के लिए कैंटीन की व्यवस्था की जाए ताकि किसानों को 10 रुपये में खाना मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआर धान की खरीद के लिए सात मंडियां आवंटित की गई हैं। इनमें गन्नौर, गोहाना, सोनीपत, खरखौदा, कथूरा, कासंडी व जाखौली शामिल हैं। इसके अलावा बाजरे की खरीद के लिए तीन मंडियां आवंटित की गई है, जिनमें खरखौदा, सोनीपत व गोहाना की मंडी शामिल हैं।

सरकार ने कॉमन धान के लिए 2369 व ग्रेड-ए धान के लिए 2389 रुपये प्रति क्विंटल रेट निर्धारित कर रखा है। बाजरा 2775 रुपये प्रति क्विंटल व मक्का 2400 रुपये प्रति क्विंटल रेट निर्धारित किया गया है। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम गोहाना अंजलि श्रोत्रिय, नगराधीश डॉ. अनमोल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed