{"_id":"5f9870498ebc3e9bf228d077","slug":"baroda-by-election-politics-sonipat-news-rtk5803539167","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को विकास पर मेरे साथ बहस करने की खुली चुनौती: भूपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को विकास पर मेरे साथ बहस करने की खुली चुनौती: भूपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
गोहाना/सोनीपत। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा की विकास की पोल खोलने के लिए वह उनके नेताओं से सीधी बहस करना चाहते है और इसके लिए खुली चुनौती देते है। वे मंगलवार को बरोदा हलके के गांवों में पहुंचे थे।
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण किसानों को अपनी फसल निर्धारित समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। हुड्डा ने फरीदाबाद और पानीपत की आपराधिक घटनाओं को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमला किया और प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं होने की बात कही। वहीं राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बरोदा में विकास पर जवाब देने के लिए सीएम व डिप्टी सीएम के पास कुछ नहीं है, इसलिए वह बरोदा उपचुनाव में आने से बच रहे हैं।
-----------
प्रदेश में छह तरह की कांग्रेस चल रही, हुड्डा के घर में दो कांग्रेस : बीरेंद्र सिंह
गोहाना/सोनीपत। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस अलग-अलग गुट में बंट गई है और हरियाणा में इस समय छह हिस्सों में कांग्रेस चल रही है। भूपेंद्र हुड्डा की अलग, दीपेंद्र हुड्डा की अलग, रणदीप सुरजेवाला की अलग, कुमारी सैलजा की अलग, किरण चौधरी की अलग और कुलदीप बिश्नोई की अलग है और यह सभी अपनी-अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं। पार्टी के फायदे नुकसान से उनको कोई फर्क नहीं पड़ता। बीरेंद्र सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि अकेले भूपेंद्र हुड्डा के घर में दो कांग्रेस की सरकार चल रही हैं, जिनमें एक उनकी व एक दीपेंद्र की कांग्रेस है। वे मंगलवार को गोहाना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा इस हलके के लोगों को काफी लंबे समय से बहका रहे हैं। चुनाव के समय मतदान के लिए वोट यहां से लेते है और विकास किलोई हलके का करवाया जाता है। कहा कि कांग्रेस की राजनीति झूठ के सहारे चल रही है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध किसान नहीं, बल्कि विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता कर रहे हैं।