फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Baroda by-election not just mine but public prestige question: Hooda

बरोदा उपचुनाव सिर्फ मेरी नहीं, जनता की प्रतिष्ठा का सवाल : हुड्डा

Fri, 23 Oct 2020 10:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Baroda by-election not just mine but public prestige question: Hooda
गोहाना/सोनीपत। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बरोदा उपचुनाव केवल उनकी ही नहीं, बल्कि जनता की प्रतिष्ठा का सवाल है। बरोदा से परिवर्तन की बड़ी लहर उठने वाली है और यह लहर बरोदा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि चंडीगढ़ तक जाएगी। इसलिए हर किसी को पूरी मेहनत के साथ चुनाव में लगे रहना है, जिससे चुनाव परिणाम आने पर गठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो सके।
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने शुक्रवार को आहुलाना, भंडेरी, मदीना, छिछड़ाना, मिजऱपुर खेड़ी, कथूरा, कहलपा, छपरा समेत कई गांवों का दौरा किया। जहां उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार से परेशान है। यह सरकार किसान, मजदूर, कर्मचारी, दुकानदार, व्यापारी सभी का भरोसा तोड़ चुकी है। जिस सरकार ने पूरे छह साल बरोदा के साथ भेदभाव और द्वेष रखा, अब बरोदा उस सरकार को सबक सिखाएगा। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार लोगों को बरगलाने के लिए जुमलेबाजी कर रही है। लेकिन जनता बेवकूफ नहीं है और वह जुमलेबाजी की जगह हकीकत को देखकर विधायक चुनेगी। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा में पंजाब की तर्ज पर प्राइवेट मेंबर बिल लेकर आएंगे। अगर सरकार फिर भी अपनी जिद पर अड़ी रही तो कांग्रेस की सरकार आते ही इन कानूनों को खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला भी चुनावी रण में उतरे, कहा, भाजपा और कांग्रेस से लोग दुखी
गोहाना/सोनीपत। इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने शुक्रवार को बरोदा हलके के गांवों में दौरा किया। जहां ओपी चौटाला ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा विकास कार्य इनेलो के शासनकाल में हुए हैं। वहीं अब ऐसा समय है कि लोग भाजपा व कांग्रेस दोनों से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों ही हवाई बात करके लोगों में भ्रम फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव का परिणाम आते ही प्रदेश की सरकार में भगदड़ मच जाएगी और इनके विधायक टूट कर दूसरी पार्टियों में चले जाएंगे। प्रदेश की गठबंधन सरकार टूट जाएगी, जिससे मध्यावधि चुनाव होंगे और प्रदेश में इनेलो की सरकार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के निशाने पर रहे भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा
गोहाना। रोहतक से भाजपा सांसद अरविंद शर्मा भी शुक्रवार को बरोदा हलके गांवों में पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन पिता-पुत्र की बात उनको समझ नहीं आती है। वह कहते फिर रहे हैं कि बरोदा की सीट मिल जाए तो चंडीगढ़ का रास्ता बन जाएगा। वह पहले से ही चंडीगढ़ हैं और तीन बार से बरोदा में इनका ही एमएलए था। इनके बरोदा की सीट जीतने से भाजपा की सरकार कैसे गिरेगी। सांसद ने कहा कि हकीकत यह है कि भाजपा चार साल अपना कार्यकाल पूरा करेगी और अगले पांच साल फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर व कुमारी सैलजा का उदाहरण देते हुए सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि तंवर के साथ कांग्रेस ने क्या किया है, यह सभी को पता है। पार्टी की ही कार्यकारिणी नहीं बनने दी और अपने ही व्यक्ति को पीट कर अस्पताल तक पहुंचा दिया, जिससे उनको जान बचानी मुश्किल थी। यही नहीं कुमारी सैलजा का हक कौन छीन ले गया, राज्यसभा सांसद की सीट किसे जानी थी। यह सब जानते हैं और अब भी दोनों पिता-पुत्र लोगों को बरगलाने वाली बात करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed