फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bappa was welcomed by taking out a procession

Sonipat News: शोभायात्रा निकाल कर बप्पा का किया स्वागत

Thu, 28 Aug 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 28 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bappa was welcomed by taking out a procession
फोटो 30- सोनीपत के फैज बाजार में गणपति ग्रुप की ओर से 8वें गणपति आगमन समारोह को लेकर स्थापित की
सोनीपत। गणेश महोत्सव के चलते 10 दिन तक पांडव नगरी धर्ममय रहेगी। जिले में गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष, शोभायात्रा और पुष्प वर्षा कर विघ्नहर्ता का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्राचीन मंदिरों, पंडालों और घरों में प्रीति, सर्वार्थ सिद्धि, रवि, इंद्र-ब्रह्म योग के संयोग में भगवान गणेश की मूर्तियों की घट स्थापना की गई। विभिन्न संस्थाएं 4 से 6 सितंबर तक शोभायात्रा निकाल कर भगवान गजानन को विदाई देंगी।
विज्ञापन

सराफा एवं गंज बाजार में श्री गणपति शरणम् धर्मार्थ सोसाइटी की ओर से गणपति महोत्सव के शुभारंभ पर बैंडबाजों के साथ कच्चे क्वार्टर मार्केट से शोभायात्रा निकाली गई। सुभाष चौक, रेलवे रोड गीता भवन रोड, कपड़ा मार्केट सहित मुख्य मार्गों से होती हुई शोभायात्रा गंज बाजार पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। संरक्षक शामराव देवकर, तानाजी गोरे, तानाजी पाटिल, डॉ. अतुल पाटेल, डॉ. श्रीकांत खाके ने बताया कि गंज बाजार में 5 सितंबर तक गणपति महोत्सव मनाया जाएगा। राेजाना गणपति गुणगान के साथ 30 अगस्त को श्री खाटू श्याम संकीर्तन व 5 सितंबर को पुन: शोभायात्रा के साथ गणेश जी को विदाई दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रधान हरिदास पाटिल, रवि पाटिल महासचिव कैलाश, मनोहर गलवे, उपप्रधान रमेश सुतार, अमोल शिंदे, कोषाध्यक्ष युवराज शेलके, संदीप ढोबले, सह सचिव रवि गोरे, कैलाश जाधव, सचिव राजकुमार, अभिजीत शिंदे, सुहास माने मौजूद रहे।
फैज बाजार में गणपति ग्रुप की ओर से 8वें गणपति आगमन समारोह का मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। नगर निगम के मेयर राजीव जैन ने भगवान गणेश, श्री खाटू श्याम की प्रतिमाएं स्थापित करवाकर अखंड ज्योत प्रज्वलित की।
आयोजक विपिन नंदा, राहुल जैन, मनीष शर्मा, अर्पित, अमित कौशिक, कमल मल्होत्रा ने बताया कि महोत्सव में रोजाना शाम 7 बजे से हरि इच्छा तक गणपति बप्पा का गुणगान कर भंडारा लगाया जाएगा। 31 अगस्त को डांडिया नाइट का आयोजन होगा। इसमें पंजाब से बॉलीवुड सिंगर रोशन प्रिंस, भजन गायक हमसर हयात निजामी भगवान गणेश व बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे।
6 सितंबर को उत्तर प्रदेश के शामली से 23 झांकियों व गुरुग्राम के 3 बैंडबाजों के साथ भगवान गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
रोहतक रोड स्थित मिशन चौक पर युवा शक्ति सेवा समिति की ओर से चौथे गणपति महोत्सव की शुरुआत पूजा-अर्चना से की गई। आयोजक अमित गर्ग, अश्वनी गोयल, मुकेश जैन, विकास गर्ग ने बताया कि 4 सितंबर को शाेभायात्रा निकालकर बप्पा को विदाई दी जाएगी।

कार्यक्रम में मनोज, राकेश, अनुराग, रुपेश, सोनू जैन, अनिल शर्मा, विजय गुप्ता, धीरज बंसल, नरेंद्र राणा, राजकुमार गोयल मौजूद रहे।

फोटो 30- सोनीपत के फैज बाजार में गणपति ग्रुप की ओर से 8वें गणपति आगमन समारोह को लेकर स्थापित की

फोटो 30- सोनीपत के फैज बाजार में गणपति ग्रुप की ओर से 8वें गणपति आगमन समारोह को लेकर स्थापित की

फोटो 30- सोनीपत के फैज बाजार में गणपति ग्रुप की ओर से 8वें गणपति आगमन समारोह को लेकर स्थापित की

फोटो 30- सोनीपत के फैज बाजार में गणपति ग्रुप की ओर से 8वें गणपति आगमन समारोह को लेकर स्थापित की

फोटो 30- सोनीपत के फैज बाजार में गणपति ग्रुप की ओर से 8वें गणपति आगमन समारोह को लेकर स्थापित की

फोटो 30- सोनीपत के फैज बाजार में गणपति ग्रुप की ओर से 8वें गणपति आगमन समारोह को लेकर स्थापित की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed