{"_id":"690bb8113922be19ec050d09","slug":"bank-employee-arrested-for-embezzling-rs-9-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1012-144825-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 9 लाख के गबन में बैंककर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 9 लाख के गबन में बैंककर्मी गिरफ्तार
Thu, 06 Nov 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो :25: सोनीपत में शहर थाना पुलिस की गिरफ्त में गबन का आरोपी बैंक कर्मी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। बैंक में 9 लाख रुपये के गबन के मामले में बुधवार को पुलिस ने बैंक कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी का छह दिन का रिमांड मिला है। 10 अप्रैल को एसबीआई रोहतक रोड ब्रांच के मुख्य प्रबंधक ने शिकायत दर्ज कराई थी।
प्रबंधन ने शिकायत में बताया था िक सरकारी व्यवसाय एवं चेक क्लीयरेंस के पद पर हिमांशु कार्यरत था। चार नवंबर 2024 को रेलवे के प्रतिनिधि कमल चालान लेकर आए। उन्होंने हिमांशु को 9,11,896 नकद राशि रेलवे के खाते में जमा कराने के लिए दी। आरोप है कि हिमांशु ने यह राशि अपनी दराज में रख। बाद में किसी परिचित को बुलाकर दे दी।
हिमांशु ने फर्जी रसीद तैयार की और रसीद रेलवे प्रतिनिधि को दे दी। 20 मार्च से हिमांशु अज्ञात कारणों से बिना अनाधिकृत छुट्टी पर चला गया।
जांच में स्पष्ट हुआ कि चालान की राशि रेलवे के खाते में जमा ही नहीं की गई। हिमांशु के खिलाफ पद के दुरुपयोग का केस दर्ज हुआ है।