{"_id":"5dc1692e8ebc3e014757bea3","slug":"bag-stolen-from-wedding-ceremony-sonipat-news-rtk52607495","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में दुल्हन के पिता का 70 हजार की नकदी, घड़ी व आर्टिफिशियल ज्वेलरी से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में दुल्हन के पिता का 70 हजार की नकदी, घड़ी व आर्टिफिशियल ज्वेलरी से भरा बैग चोरी
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के मुरथल रोड स्थित गार्डन में चल रहे बेटी के शादी समारोह से चोर दुल्हन के पिता का बैग चोरी कर ले गए। बैग में शादी समारोह के लिए रखे गए 70 हजार रुपये, दो घड़ियां व हजारों रुपये कीमत की आर्टिफिशियल ज्वेलरी थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस चोर तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी जगदीश शर्मा ने सदर थाना पुलिस को बताया कि 1 नवंबर की रात को उसकी बेटी की शादी का समारोह मुरथल रोड स्थित रॉयल कैशल गार्डन में था। जगदीश शर्मा ने बताया कि उनके पास एक बैग में 70 हजार रुपये, हजारों रुपये कीमत की दो घड़ियां और आर्टिफिशियल ज्वेलरी थी। उसने अपना बैग शादी समारोह के दौरान कार्यक्रम स्थल पर अपने पास रख दिया। इसी बीच जब वह बैग की तरफ देखा तो बैग गायब था। कोई उसके बैग को चोरी कर ले गया। उन्होंने अपने स्तर पर पता लगाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसने एक युवक बैग को उठाता दिखाई दे रहा है। हालांकि काफी दूर होने के चलते उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सदर थाना पुलिस ने दुल्हन के पिता के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस भी खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस टीम ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस टीम गार्डन में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस शादी समारोह में आए अज्ञात लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। कोई युवक काफी दूर लगे कैमरे में चोरी करता दिख रहा है। हालांकि वह पहचान में नहीं आ रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
तीन सप्ताह में दूसरी वारदात
शादी समारोह के दौरान नकदी से भरा बैग चोरी होने की यह तीन सप्ताह के अंदर दूसरी वारदात है। इससे पहले भी सेक्टर-14 निवासी नरेंद्र शर्मा का 8.50 लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया था। वह 13 अक्तूबर की रात को अपनी भतीजी शैला शर्मा के शादी समारोह में मुरथल रोड स्थित उत्सव गार्डन में आए थे। उन्होंने बैग को मेज पर रखा था। जिसे कोई चोरी कर ले गया था।
--
बेटी के शादी समारोह के दौरान व्यक्ति का नकदी व सामान से भरा बैग चोरी हो गया। व्यक्ति के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों का जल्द पता लगाकर मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है।
सुरजीत सिंह, जांच अधिकारी, सदर सोनीपत।