फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Badakhalsa SMO takes VRS, post vacant

Sonipat News: बढ़खालसा एसएमओ ने लिया वीआरएस, पद खाली

Fri, 13 Feb 2026 07:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Feb 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Badakhalsa SMO takes VRS, post vacant
फोटो : सोनीपत के बढ़खालसा में एसएमओ डॉ. अनविता कौ​शिक की स्वैच्छिक सेवानिवृ​त्ति पर उन्हें उनका
सोनीपत। बढ़खालसा की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. अनविता कौशिक ने वीरवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली। इससे बाद बढ़खालसा में एसएमओ का पद खाली हो गया। इससे पहले जिले में एसएमओ के तीन और पद पहले से खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

डॉ. अनविता कौशिक ने जुलाई 1991 में स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के रूप में बढखालसा में भी नियुक्ति पाई थी। इसके बाद वह पांच साल दिल्ली में डेपुटेशन पर रहीं और दो साल सेक्टर-7 पॉली क्लीनिक में इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं दी। अब उन्होंने वीरवार को एसएमओ के पद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है।
विज्ञापन

कालूपुर, भैंसवाल व मुंडलाना में पद खाली
कालूपुर, भैंसवाल व मुंडलाना में भी लंबे समय से एसएमओ के पद खाली हैं। कालूपुर के एसएमओ डॉ. जितेंद्र दहिया पिछले महीने ही स्थानांतरण होकर फरीदाबाद गए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके स्थान पर कोई नहीं नियुक्ति नहीं की गई है। भैंसवाल व मुंडलाना के चिकित्सकों को ही एसएमओ का अतिरिक्त चार्ज सौंप रखा है। गांव भैंसवाल कलां सीएचसी में डॉ. नितिन को एसएमओ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। मुंडलाना सीएचसी में डॉ. सुमित को एसएमओ का अतिरिक्त पदभार दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed