फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   baba living in temple kidnapped 12-year-old girl, escaped from palwal br police

मंदिर में रह रहा बाबा 12 साल की बच्ची का अपहरण कर फरार, पलवल से दबोचा

Fri, 31 Jan 2020 06:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
baba living in temple kidnapped 12-year-old girl, escaped from palwal br police
पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी बाबा। - फोटो : Sonipat
मुरथल (सोनीपत)। थाना क्षेत्र के गांव में मंदिर के अंदर रह रहा एक बाबा गांव से 12 साल की बच्ची को बहकाकर अपने साथ ले गया। जब बच्ची के परिजनों को मामले का पता लगा तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पलवल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से बच्ची को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में मंदिर में रहने वाला बाबा मूलरूप से हिसार निवासी रवि उर्फ सीताराम उर्फ रामकिशोर उसकी 12 साल की बच्ची को बहकाकर ले गया है। आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पलवल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी कार में बैठाकर बच्ची को लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामले में बहकाकर ले जाने के साथ ही 10 पॉक्सो एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ कर मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

बच्ची को अपने साथ वृंदावन ले जाने की बात कही
पुलिस के अनुसार आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बच्ची को अपने साथ वृंदावन ले जाने की बात कही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद ही सच्चाई से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
व्यक्ति ने गांव के मंदिर में रहने वाले बाबा के खिलाफ उसकी बेटी को ले जाने की शिकायत दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए बाबा को पलवल से दबोच लिया गया। उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
-सुमित कुमार, थाना प्रभारी मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed