{"_id":"67cc98519b07dd82ed03d1a0","slug":"b-pharmacy-third-semester-teams-became-winners-in-volleyball-and-tug-of-war-sonipat-news-c-197-1-snp1008-133390-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वॉलीबाॅल और रस्साकशी में बी. फार्मेसी थर्ड सेमेस्टर की टीमें बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वॉलीबाॅल और रस्साकशी में बी. फार्मेसी थर्ड सेमेस्टर की टीमें बनीं विजेता
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के साउथ प्वाइंट कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के विजेत
सोनीपत। साउथ प्वाइंट कॉलेज ऑफ फार्मेसी में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में साउथ प्वाइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री व कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खत्री ने शिरकत की। वॉलीबॉल और रस्साकशी में बी फार्मेसी तृतीय सेमेस्टर की टीमें विजेता बनीं। विजेता खिलाड़ियों को कार्यकारी अध्यक्ष रोहित खत्री ने पदक पहनाकर व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिलबाग सिंह खत्री व रोहित खत्री, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा, कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा व प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित करके किया। चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को वार्षिक खेलकूद के उद्देश्य से अवगत कराया। रोहित खत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी अवश्य भाग लेना चाहिए। इससे मानसिक व शारीरिक विकास होता है। भावना कालरा व डॉ. ममता सचदेवा ने अन्य विद्यार्थियों को भी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
100 मीटर दौड़ : डी. फार्मा के मनीष प्रथम, अनूप द्वितीय व शशि तृतीय रहे।
200 मीटर दौड़ : बी. फार्मा के प्रिंस आंतिल प्रथम, अनूप द्वितीय व गौरव तृतीय रहे।
400 मीटर दौड़ : बी. फार्मा के अनुज प्रथम, सावन द्वितीय व डीएमएलटी के कृष्ण तृतीय रहे।
800 मीटर दौड़ : बी. फार्मा के शशि प्रथम, डीएमएलटी के सौरभ द्वितीय व बी. फार्मा के कार्तिक तीसरा रहे।
100 मीटर दौड़ (लड़कियों) : डीएमएलटी से भावना प्रथम, बी. फार्मा से सुहानी द्वितीय व डीएमएलटी ने सुमन तृतीय रही।
शॉटपुट : बी.फार्मा से गौरव ने प्रथम, अजय ने द्वितीय व कौशल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद : डी. फार्मा से मनीष प्रथम, बी. फार्मा से शशि द्वितीय व बी. फार्मा से अनूप तृतीय रहे।
वॉलीबॉल : बी. फार्मेसी तृतीय सेमेस्टर की टीम विजेता बनी।
रस्साकशी : बी. फार्मेसी तृतीय सेमेस्टर की टीम ने प्रथम रही।
रिले दौड़ : प्रिंस, अनूप, प्रिंस कुमार व सुमित प्रथम, सावन, सिद्धार्थ, अभय व रोहन द्वितीय, विवेक, सचिन, दीपक व अभिनव तृतीय रहे।