फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Available of 6000 people meal Gobind Rasoi.

गोविंद रसोई से 6000 व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया

Mon, 30 Mar 2020 05:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Available of 6000 people meal Gobind Rasoi.
महाराजा अग्रसेन भवन सेक्टर-14 में भोजन बनाने में जुटे लोग - फोटो : Sonipat
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन, भारत विकास परिषद गोविंद शाखा और रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस की ओर से संचालित गोविंद रसोई लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही है। सेफ इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन व भाविप जिलाध्यक्ष वाईके त्यागी और फाउंडेशन एवं भाविप गोवंद शाखा के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि गोविंद रसोई को नागरिकअस्पताल के साथ-साथ महाराजा अग्रसेन भवन सेक्टर-14 में भी चलाया जा रहा है ताकि कोरोना वायरस संक्रमण पर रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन में फंसे जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा सके। सोमवार को गोविंद रसोई की ओर से करीब 6000 व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि ककरोई रोड, देवडू रोड, ड्रेन नंबर 6 के साथ लगते मकानों, आईटीआई चौक, कबीरपुर रोड, रोहतक फ्लाईओवर के पास, शनि मंदिर के पास, रैन बसेरा, ओल्ड डीसी रोड के पास, लेबर चौक, एटलस रोड, रेलवे रोड, कपड़ा मार्केट में जाकर जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस की प्रधान शालू त्यागी ने बताया कि कोई भी भूखा ना रहे मुहिम के तहत सभी को समय पर खाना पहुंचा दिया जाएगा। अगर किसी जरूरतमंद को भोजन की जरूरत हो, वह संस्था से संपर्क कर सकता है। संस्था ने जरूरतमंद लोगों को भोजन के साथ-साथ मास्क भी वितरित किए। इस दौरान वाईके त्यागी, संजय सिंगला, प्रवीण वर्मा, सतीश बालियान, रामकुमार जिंदल, अनिल पाल, महेंद्र, भारत भूषण, अशोक गुप्ता, टीकाराम मित्तल, आकाश त्यागी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed