फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Automatic number plate reader cameras will be installed at all 11 toll plazas of KMP Expressway

Sonipat: केएमपी के टोल प्लाजा पर नहीं लगेगी वाहनों की कतार, लगाए जाएंगे 41 ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे

Sat, 14 Jan 2023 06:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह प्रदीप कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
प्रदीप कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 06:31 AM IST
सार

ऑटोमेटिक टोल कलेक्शन को सक्षम करने के लिए ऑटोमेटिक नंबर प्लेट पहचान प्रणाली प्रयोग की जाएगी। एक्सप्रेस वे के सभी 11 टोल प्लाजा पर 41 कैमरे लगाए जाने हैं, एचएसआईआईडीसी ने प्रस्ताव भेजा है। 

विज्ञापन
Automatic number plate reader cameras will be installed at all 11 toll plazas of KMP Expressway
KMP Expressway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों को जोड़ने वाले कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर वाहनों की लगने वाली कतार से अब छुटकारा मिल सकेगा। टोल पर ऑटोमेटिक टोल टैक्स कलेक्शन को सक्षम बनाने के लिए नंबर प्लेट पहचान प्रणाली इस्तेमाल में लाई जाएगी। एक्सप्रेस-वे के सभी 11 टोल प्लाजा पर एएनपीआर कैमरे लगाए जाने हैं। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) की ओर से नई व्यवस्था शुरू करने के लिए 31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन


केएमपी एक्सप्रेस-वे पर रोजाना करीब 65 हजार वाहन आवागमन करते हैं। एचएसआईआईडीसी को एक्सप्रेस-वे पर रोजाना 1.15 करोड़ रुपये टोल प्राप्त हो रहा है। एचएसआईआईडीसी की ओर से केएमपी एक्सप्रेस वे के सभी 11 टोल प्लाजा पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


जैसे ही कोई वाहन टोल प्लाजा के पास से गुजरेगा, वहां लगे खास कैमरे कार के नंबर की पहचान कर लेगा। टोल का चार्ज वाहन मालिक के बैंक खाते से कट जाएगा। इस तरह की सुविधा चालू होने के बाद टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को लंबी लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


135 किलोमीटर लंबे केएमपी एक्सप्रेस-वे पर स्थित 11 टोल प्लाजा पर निजी कंपनियों के माध्यम से वाहन चालकों से टोल टैक्स वसूला जाता है । पहले टोल प्लाजा पर केवल नकद और क्रेडिट या डेबिट कार्ड से टैक्स लिया जाता था। इसके बाद यहां पर फास्टैग की सुविधा शुरू की गई। अब एचएसआईआईडीसी की तरफ से ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगाए जाएंगे। 

सरकार एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों से टोल लेने के लिए आधुनिक सिस्टम को विकसित कर रही है, जिसमें वाहनों की नंबर प्लेट के जरिये ही टोल शुल्क वाहन मालिक के बैंक खाते से कट जाएगा। सरकार के आदेश के बाद एचएसआईआईडीसी की ओर से 41 ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सभी टोल प्लाजा पर कैमरे लगाए जाएंगे।

चोरी की गाड़ी निकलने पर मिलेगा अलर्ट
कैमरे लगने के बाद अगर कोई चोरी का वाहन जिसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई है तो वह यहां से गुजरेगा तो उसका भी अलर्ट मिल सकेगा। पुलिस की मदद से चोरी हुए वाहनों के नंबर सॉफ्टवेयर में अपलोड किए जा सकेंगे। इसके माध्यम से चोरी के वाहनों की पहचान करने में मदद मिल सकेगी। 


केएमपी एक्सप्रेस-वे के सभी टोल प्लाजा पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे लगाए जाएंगे। इसको लेकर प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेज दिया गया है। -सुरेंद्र सिंह, एजीएम एचएसआईआईडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed