फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   attempted rape of women by entering home

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पीटा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
attempted rape of women by entering home
सोनीपत। बरोदा थाना क्षेत्र के गांव में घर मेंं घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की बहन के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी व उसके परिजनों ने महिला से मारपीट भी की। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन उनके घर आई हुई है। वीरवार रात को उनके पड़ोस का रहने वाला अजमेर उनके घर में घुस गया। आरोपी ने घर में घुसकर उसकी 35 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके बहन के शोर मचाने पर वह पहुंच गई। जिस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। जब आरोपी के बारे में उसके परिजनों को शिकायत दी तो वह भी उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। देर रात तक आरोपियों ने हंगामा किया। बाद में लोगों के आने पर वह फरार हो गए। महिला ने मामले की शिकायत बरोदा थाना पुलिस को दी। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed