फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attempt to take a claim of death in the road accident by putting fake documents

फर्जी दस्तावेज लगाकर सड़क हादसे में मौत का क्लेम लेने का प्रयास, बीमा कंपनी ने दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 09 Aug 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Attempt to take a claim of death in the road accident by putting fake documents
खरखौदा (सोनीपत)। खरखौदा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत होने पर आरोपी वाहन चालकों ने फर्जी दस्तावेज लगाकर बीमा कंपनी से दुर्घटना बीमा लेने का प्रयास किया। बीमा कंपनी के संज्ञान में जब यह मामला आया तो कंपनी के सहायक प्रबंधक ने चार लोगों पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव हलालपुर में 23 नवंबर 2018 को गढ़ी बाला निवासी जगमेंद्र की सड़क हादसे में मौत हुई थी। आरोप एक स्कूटी चालक पर लगा था, पुलिस ने स्कूटी चालक को गिरफ्तार कर जब स्कूटी संबंधित कागजात मांगे तो आरोपी ने स्कूटी के कागजात पेश कर दिए, जिन्हें संबंधित बीमा कंपनी को क्लेम से पहले जांच के लिए भेज दिया गया। लेकिन कंपनी की जांच में स्कूटी का बीमा फर्जी निकला।
विज्ञापन

ऐसा ही मामला 11 अक्तूबर 2018 का है, जब आंवला, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश तत्कालीन सोनीपत निवासी आसिफ की ड्यूटी से वापस लौटते समय रोहणा में सड़क दुर्घटना के दौरान मौत हो गई थी। उसके भाई ने एक बाइक चालक पर टक्कर मारने के आरोप लगाए थे। उस मामले में भी बीमे से संबंधित कागजात की जांच नेशनल बीमा कंपनी ने की तो कागजात फर्जी मिले। नेशनल बीमा कंपनी के सहायक प्रबंधक जसमेर सिंह ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर दी थी। जिस पर पुलिस ने शनिवार को एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed