फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   attempt to stolen in atm, fire in atm

एटीएम से नकदी चोरी का प्रयास, आग लगने से डेढ़ लाख रुपये जले

Wed, 28 Oct 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
attempt to stolen in atm, fire in atm
गांव मनौली स्थित एटीएम जिसमें चोरी के प्रयास में आग लग गई। - फोटो : Sonipat
कुंडली। गांव मनौली स्थित इंडिकैश एटीएम में सोमवार रात को चोरों ने नकदी चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान आग लगने से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी जल गई। आग लगने के बाद चोर वहां से फरार हो गए। अंदेशा है कि एटीएम से नकदी चोरी करते हुए एटीएम मशीन की गलत वायर कटने से हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। तड़के चार बजे आवाज सुनकर उठे दुकान मालिक ने बाहर निकलकर देखा तो एटीएम में आग लगी थी। जिस पर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने इंडिकैश कंपनी के मैनेजर के बयान पर नुकसान पहुंचाने और भारतीय करंसी जलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिस एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया वह करीब आठ साल से चल रहा है।
विज्ञापन

पानीपत निवासी रवींद्र कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी टाटा प्रोडक्ट ने गांव मनौली में इंडिकैश मिनी एटीएम लगा रखा है। एटीएम में सोमवार को ही डेढ़ लाख रुपये की नकदी डाली गई थी। एटीएम ग्रामीण श्रीनिवास की दुकान में लगाया गया है। वह दुकान के पीछे बने मकान में रहते हैं। मंगलवार तड़के उन्हें चार बजे दुकान के अंदर से आवाज सुनाई दी तो वह बाहर आए। उन्होंने देखा कि तीन युवक दुकान से निकलकर भाग रहे हैं। वहीं एटीएम में आग लगी है। जिस पर उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन वह भाग निकले। उन्होंने अपने बेटे अमित व अन्य ग्रामीणों को अवगत कराने के साथ ही पुलिस व संबंधित कंपनी को अवगत कराया। जिस पर आग पर काबू पाया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की तो एटीएम में नकदी जली हुई थी। मैनेजर रवींद्र भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने रवींद्र के बयान के बयान पर भादसं की धारा 427 व 436 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में दिख रहा एक युवक, फिर दो एटीएम की तार काटे
चोर रात को करीब दो बजे एटीएम के पास पहुंचे हैं। एटीएम में कोई सीसीटीवी नहीं था। हालांकि उसके सामने मोबाइल की दुकान पर तीन सीसीटीवी लगे हुए हैं। जिसमें दो सीसीटीवी के तार उन्होंने काट दिए और एक कैमरे को विपरीत दिशा में मोड़ दिया। इनमें एक कैमरे में एक युवक दिखाई दे रहा है। हालांकि उसकी पहचान कर पाना संभव नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को नहीं रहता सुरक्षा गार्ड, शटर कर दिया जाता है बंद
इंडिकैश एटीएम में सुरक्षा गार्ड नहीं रहता। गांव का एक युवक साफ-सफाई करता है और उसे खोलने के साथ बंद करने का काम करता है। बताया गया है कि एटीएम को शाम छह बजे बंद कर दिया जाता है और सुबह आठ बजे खोला जाता है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में एटीएम का ताला तोड़ने या शटर तोड़ने के निशान नहीं मिले है। ऐसे में अंदेशा कि रात को महज शटर गिराया गया था।
मनौली में लगातार हो रही वारदात
दुकानदार नरेश व मोनू ने बताया कि क्षेत्र में लगातार वारदात हो रही है। इससे पहले भी एक मिनी बैंक से दो लाख रुपये लूटे गए थे। अब फिर एटीएम में ही वारदात हुई है।

वर्जन
मनौली में एटीएम में आग लगने की सूचना मिली थी। जांच करने पर पता लगा कि तीन युवक रात को आए हैं। एटीएम से नकदी चोरी नहीं हो सकी है। आग लगने से नकदी अंदर ही जल गई। पता लगाया जा रहा है कि आग चोरों ने लगाई है या शार्ट सर्किट के कारण लगी है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है। एटीएम में करीब डेढ़ लाख रुपये डाले गए थे।
- रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed