{"_id":"690e5992714d74d8890b5603","slug":"attacked-twice-in-hotel-accused-of-running-away-with-cash-sonipat-news-c-197-1-snp1003-144945-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: होटल में दो बार हमला, नकदी लेकर भागने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: होटल में दो बार हमला, नकदी लेकर भागने का आरोप
विज्ञापन
फोटो:51: सोनीपत के सेक्टर-27 थाना में पहुंचे पीड़ित पक्ष व उनके अधिवक्ता। स्रोत स्वयं
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित आरसी विला होटल में वीरवार को हमलावरों ने दो बार हमला किया। दोपहर में पहले होटल मालिक के भाई और रात में होटल में घुसकर तोड़फोड़ की और गल्ले से 1.50 लाख रुपये लेकर भाग गए। हमलावर होटल के सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं।
पीडि़त होटल मालिक गांव रेवली निवासी विकास कुमार ने सेक्टर-27 थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकायत में लिखा है कि 6 नवंबर को दोपहर करीब पौने तीन दो युवक बाइक पर सवार होकर होटल पहुंचे थे। दोनों सीधे काउंटर की ओर बढ़े। वह नकदी छीनने के इरादे से हाए थे।
जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर विकास के भाई संदीप मौके पर पहुंचे तो एक आरोपी ने भागते हुए कांच की बोतल से उनकी आंख पर वार कर दिया। घायल संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को सूचना देने के बाद परिजन उपचार कराकर वापस होटल पहुंचे।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि रात करीब पौने नौ बजे गाडि़यों में सवार होकर कई युवक आए। उनके हाथों में तलवार और पिस्तौल थीं। उन्होंने होटल का शीशे का दरवाजा तोड़ दिया।
होटल में मौजूद स्टाफ और मालिक किसी तरह ऊपर के कमरे में जाकर छिप गए। युवक गल्ले से 1.5 लाख लेकर भाग गए। विकास कुमार ने बताया कि सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिख रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।