{"_id":"62474c70adef0306663a7b8e","slug":"attacked-and-injured-in-an-argument-for-asking-for-loaned-money-sonipat-news-rtk64271255","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार दिए पैसे मांगने की रंजिश में हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार दिए पैसे मांगने की रंजिश में हमला कर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। मयूर विहार में उधार दिए रुपये मांगने पर दुकानदार और उसके साथी पर हमला कर घायल कर दिया गया। आरोपी ने 15-20 साथियों के साथ मिलकर दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं दुकान के बाहर खड़ी तीन बाइक भी तोड़ दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
गांव शेखपुरा निवासी अतर सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसने मयूर विहार में रापड़िया तंबाकू भंडार के नाम से दुकान कर रखी है। उसने इंडियन कॉलोनी में रहने वाले अजय कुमार को करीब एक माह पहले पांच हजार रुपये उधार दिए थे। कई बार मांगने पर भी उसने रुपये वापस नहीं दिए। इस पर उसके बेटे संदीप ने 26 मार्च को अजय से रुपये वापस मांग लिए। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। उसके बाद से अजय उनसे रंजिश रखने लगा। अतर सिंह ने बताया कि इसी रंजिश में अजय 31 मार्च की शाम को अपने 15-20 साथियों के साथ दुकान पर पहुंच गया। वह डंडे लिए हुए थे। उन्होंने दुकान पर पहुंचते ही उस पर हमला कर दिया। उस दौरान दुकान में जींद जिले के भारत नगर के रहने वाले सुनील कुमार और ठरू गांव के प्रदीप कुमार भी बैठे थे। उन्होंने हमलावरों से उसे छुड़वाया। इस दौरान सुनील को भी चोट लगी। हमलावरों ने दुकान का सामान तोड़ दिया। उसके बाद दुकान के बाहर खड़ी सुनील, प्रदीप व उसकी बाइक भी तोड़ डाली। वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने अतर सिंह के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी निकलवा रही है।