फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attack on young man returning home with his brother, also damaged the car

फुफेरे भाई के साथ घर लौट रहे युवक पर हमला, गाड़ी भी क्षतिग्रस्त की

Thu, 03 Feb 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Attack on young man returning home with his brother, also damaged the car
फुफेरे भाई के साथ शहर से अपने गांव बरोदा लौट रहे युवक पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसके साथ ही उसकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। युवक के बयान पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बरोदा निवासी सोमबीर ने बताया कि 26 जनवरी को वह अपनी कार में किसी काम से गोहाना आया था। वह दोपहर के समय अपने फुफेरे भाई सोनू के साथ घर लौट रहा था। वह जिस समय शहर में महम रोड पर गुढ़ा चुंगी के आगे से गुजर रहा था तो उसकी गाड़ी के आगे अचानक चार से पांच लोग आ गए। वह उन लोगों में से किसी को भी नहीं जानता था। उनके हाथ में लाठी और डंडे थे। सोमबीर का कहना है कि आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। हमले में उसे गहरी चोटें आईं। वह इलाज करवाने के लिए गुरुग्राम चला गया। वहां से आने के बाद उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed