फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   attack on father and two sons

गली में गाली देने से रोका तो हमलावरों ने व्यक्ति व उसके बेटों पर चाकू से हमला कर घायल किया

Mon, 08 Feb 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
attack on father and two sons
गोहाना। गांव बिचपड़ी में गली में खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे युवकों को रोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज किया और मना करने पर चाकुओं से वार कर व्यक्ति व उसके दो बेटों को घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें छुड़वाकर गोहाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बिचपड़ी के रहने वाले रोबिन ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह गोहाना में सैलून पर काम करता है। वह शुक्रवार रात को गोहाना से घर आया था। उनके घर के पास स्थित चौपाल पर खड़े होकर गांव रोहित व उसका भाई मोहित, कालू और मदी गाली-गलौज कर रहे थे। उसके पिता राजेश ने उन्हें गालियां देने से रोका तो वह हाथापाई करने लगे। आसपास के लोगों ने बीच बचाव करा दिया और उन्हें घर भेज दिया। देर रात रोहित, मोहित, उनका पिता रामनिवास, कालू व मदी उनके घर के बाहर आकर गाली देने लगे। जिस पर उसका पिता राजेश, वह तथा उसका भाई सौरभ बाहर गली में आए तो आरोपियों ने हाथों में लिए चाकुओं व डंडों से उन पर हमला कर दिया। रोहित ने उसकी कमर, हाथ व पैर पर चाकू से वार कर दिए। मोहित ने उसके भाई सौरभ व रामनिवास ने उसके पिता राजेश पर चाकू से कई वार कर दिए। कालू व मदी ने डंडों से उन पर वार किए। बाद में वह फरार हो गए। पड़ोसी मुकेश व धर्मबीर ने घायलों को सामान्य अस्पताल गोहाना में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में रोबिन के बयान पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed