फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attack inside home over land dispute; several injured, including women.

Sonipat News: जमीन विवाद पर घर में घुसकर हमला, महिलाओं समेत कई घायल

Sat, 04 Jul 2026 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Jul 2026 04:18 AM IST
विज्ञापन
Attack inside home over land dispute; several injured, including women.
गन्नौर। गांव सांदल कलां में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगा है। प्रमोद ने पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह अपने पिता रामकिशन, भाई विनोद, बहन रीना और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी दौरान दूसरे पक्ष के राजबीर, विजय, रवि, अजय, भतेरी, प्रीति, निधि, प्रदीप, सचिन, दारा, राहुल, साहिल, अंजू, सूरज, परमजीत, सुमित, ऋतिक व अन्य राड, डंडे, जैली, गंडासी व अन्य हथियार लेकर घर में घुस आए और उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें, उनके पिता, भाई और बहन रीना के साथ मारपीट की व घर में तोड़फोड़ कर कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर मचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed