{"_id":"6af5c8d897bb5464dc028e7a","slug":"ats-team-inspected-security-arrangements-at-the-station-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163825-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एटीएस टीम ने स्टेशन पर जांची सुरक्षा व्यवस्था, यात्रियों की सघन तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एटीएस टीम ने स्टेशन पर जांची सुरक्षा व्यवस्था, यात्रियों की सघन तलाशी
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत रेलवे जंक्शन पर चलाए गए अभियान के दौरान यात्रियों के सामान की जांच करती एटीएस व
- जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी रही मौजूद, स्टेशन परिसर में चलाया जांच अभियान
- छठ पर्व मनाने के लिए घर जा रहे यात्रियों के बैग की भी जांच की
फोटो 16 : सोनीपत रेलवे जंक्शन पर चलाए गए अभियान के दौरान यात्रियों के सामान की जांच करती एटीएस व बीडीएस टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वीरवार को एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) व बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) ने जीआरपी और आरपीएफ के जवानों के साथ सोनीपत रेलवे स्टेशन पर संयुक्त जांच अभियान चलाया। टीम ने स्टेशन परिसर तथा प्लेटफार्म पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी।
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं। इसी क्रम में स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। छठ पर्व मनाने घर लौट रहे यात्रियों के बैग और सामान की सघन तलाशी ली गई।रेलवे पुलिस की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखने पर तुरंत सुरक्षा कर्मियों को इसकी सूचना दें।
इस संयुक्त जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है। इस दौरान सीआईडी रोहतक के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, एटीएस प्रभारी रामकिशन, जीआरपी थाना प्रभारी अजय कौशिक, एसए राकेश वशिष्ठ समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।