{"_id":"6aaecb5082374b43850d5c4a","slug":"assurance-of-prompt-action-on-the-demands-of-contractual-health-sonipat-news-c-196-1-nnl1003-145565-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन
विज्ञापन
नारनौल। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक गत 18 सितंबर को पंचकूला में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा के साथ हुई। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संघ की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेश पालीवाल ने शनिवार को यहां जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में महानिदेशक ने एचकेआरएनएल के वार्ड सर्वेंट एवं सफाई कर्मचारियों की मेडिकल कॉलेजों में डेपुटेशन बंद करने पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। आईटीआई व डिप्लोमा धारक कुशल तकनीकी कर्मचारियों का लेवल बदलने संबंधी फाइल भी सौंपी गई।
उन्होंने बताया कि बकाया वेतन का जल्द भुगतान करने, जोखिम भत्ता व वर्दी भत्ता का प्रस्ताव सरकार को भेजने तथा सेवा अवधि में मृत कर्मचारियों के एक्स-ग्रेशिया मामलों पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन मिला। डाटा एंट्री ऑपरेटरों को प्रशिक्षण के लिए बाहर जाने पर टीए-डीए देने पर भी सहमति बनी। बैठक में चाइल्ड एडॉप्शन लीव तथा अन्य मांगों पर भी जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।