फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Asian Games: 11 wrestlers from Haryana in the 12-member Indian team selected in the trial

एशियन गेम्स: ट्रायल में चयनित 12 सदस्यीय भारतीय दल में 11 पहलवान हरियाणा के

Sun, 23 Jul 2023 01:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Jul 2023 01:13 AM IST
सार

एशियन गेम्स की टीम के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में ट्रायल हुए। बेटियों के साथ बेटों ने भी इसमें झंडे गाड़े। अब चयनित खिलाड़ी चीन के हांगझोऊ में दमखम दिखाएंगे। 

विज्ञापन
Asian Games: 11 wrestlers from Haryana in the 12-member Indian team selected in the trial
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

 एशियन गेम्स के लिए सीनियर भारतीय कुश्ती टीम के ट्रायल में हरियाणवी ही छाए रहे। बेटियों के साथ बेटों ने भी झंडे गाड़ दिए। प्रतियोगिता के लिए पहले दिन चयनित 12 सदस्यों में 11 पहलवान हरियाणा के हैं। चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियन गेम्स के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल लिए जा रहे हैं।

कुश्ती में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश के पहलवानों का दबदबा रहता है। देश ही नहीं विदेशों में भी हरियाणा के पहलवानों का डंका बजता रहा है। प्रदेश के युवा पहलवान अंतरराष्ट्रीय फलक पर नाम चमका रहे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को एशियन गेम्स के लिए दिल्ली में हुए ट्रायल में भारतीय दल के लिए चयनित हुए सभी 12 में 11 पहलवान हरियाणा के हैं। इनमें जहां महिला वर्ग के सभी भारवर्ग में हरियाणा की पहलवानों का ही डंका बजा तो वहीं ग्रीको रोमन वर्ग में भी छह में पांच म्हारे पहलवानों ने अपना चयन कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पहलवानों को मिला हांगझोऊ का टिकट

महिला वर्ग : पूजा (रोहतक, 50), अंतिम (हिसार, 53), मानसी (रोहतक, 57) सोनम (सोनीपत, 62), राधिका (हिसार, 68), किरन (हिसार, 76) शामिल है।

ग्रीको रोमन वर्ग : ज्ञानेंद्र (सोनीपत, 60), नीरज (सोनीपत, 67), विकास (झज्जर, 77), सुनील (रोहतक, 87), नरेंद्र चीमा (पंजाब, 97) व नवीन (सोनीपत, 130) शामिल है।

एशियन खेलों में किसान और लैब अटेंडेंट की पहलवान बेटियां दिखाएंगी दम
एशियन खेलों में रोहतक के किसान परिवार व लैब अटेंडेंट की पहलवान बेटियां दमखम दिखाएंगी। छोटूराम स्टेडियम की पहलवान पूजा 50 किलोग्राम व मानसी 57 किलोग्राम भार वर्ग में चुनी गई है। शनिवार काे हुए ट्रायल में इन दोनों पहलवानों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एशियन खेलों में अपनी जगह पक्की की। साधारण परिवारों ये बेटियां पदक की दावेदार बताई जा रही हैं।


कोच मंदीप के साथ पहलवान पूजा व पहलवान मानसी ।

कोच मनदीप ने बताया कि छोटूराम स्टेडियम अखाड़े की पहलवानों ने एशियन खेलों के लिए ट्रायल दिया है। यहां बेहतर प्रदर्शन के दम पर दो पहलवानों ने चीन का टिकट पक्का कर लिया है। मानसी व पूजा अच्छी खिलाड़ी हैं। इनसे पदक की पूरी उम्मीद है।

परिवार की पहली पहलवान बेटी है मानसी
मूलरूप से झज्जर के शेरिया गांव हाल रोहतक के शास्त्री नगर निवासी मानसी अपने परिवार की पहली पहलवान सदस्य है। खेल की दुनिया में कुश्ती खेलते हुए यह बेटी कई पदक जीत चुकी है। वर्ष 2014 से अभ्यासरत मानसी ने अंडर-20 स्पर्धा व अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। वह तीन बहनों व दो भाइयों में दूसरे नंबर पर है। पिता पवन कुमार किसान हैं। खेतीबाड़ी पर ही परिवार का भरण पोषण निर्भर है। बेटी के एशियन खेलों में चयन से परिवार में खुशी का माहौल है।

ताऊ व भाई के बाद परिवार में तीसरी पहलावन है पूजा
मूलरूप से फरमाना हाल रामगोपाल कॉलोनी निवासी पूजा अपने परिवार की तीसरी पहलवान है। इससे पहले उसके ताऊ धर्मवीर पहलवान व भाई अंकित कुश्ती में अपनी पहचान बना चुके हैं। वह वर्ष 2016 से कुश्ती के दांवपेच सीख रही है। यह खिलाड़ी कॉमनवेल्थ खेलों में कांस्य पदक, अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक व जूनियर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। अपनी तीन बहनों व एक भाई में यह दूसरे नंबर की बेटी है। पिता विजेंद्र दिल्ली में लैब अटेंडेंट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed