{"_id":"67137836a653a8f8cb039b76","slug":"arvind-sharma-reached-sonipat-for-the-first-time-after-becoming-minister-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मंत्री बनने के बाद पहली बार सोनीपत पहुंचे अरविंद शर्मा, बोले-प्रदेश में समान रूप से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मंत्री बनने के बाद पहली बार सोनीपत पहुंचे अरविंद शर्मा, बोले-प्रदेश में समान रूप से होंगे विकास कार्य
Sat, 19 Oct 2024 02:43 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:43 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ गांव रतनगढ़, करेवड़ी व जुआं गांव की ओर रवाना हुए। मार्ग में भी कई जगह ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। डॉ. शर्मा ने अपनी जीत पर ग्रामीणों का आभार भी जताया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है। अब प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। गोहाना हलके को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार में गोहाना हलके से नियुक्त किए गए कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा शनिवार को विभिन्न गांवाें का दौरा कर रहे हैं। दौरे की शुरुआत डॉ. अरविंद शर्मा ने गांव बड़वासनी से की। इससे पहले बड़वासनी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने डॉ. अरविंद शर्मा का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ गांव रतनगढ़, करेवड़ी व जुआं गांव की ओर रवाना हुए। मार्ग में भी कई जगह ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। डॉ. शर्मा ने अपनी जीत पर ग्रामीणों का आभार भी जताया। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा कुल 13 गांवों का दौरा करने के बाद गोहाना के सोनीपत रोड स्थित विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन