फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arrival of paddy in grain markets is fast, lifting is slow

Sonipat News: अनाज मंडियों में धान की आवक तेज, उठान धीमी

Tue, 15 Oct 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 15 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Arrival of paddy in grain markets is fast, lifting is slow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अनाज मंडियों में धान की आवक व खरीद तेज हो गई है, लेकिन पीआर धान की उठान धीमी होने से किसानों को परेशानी हो रही है। रोहतक रोड सोनीपत स्थित नई अनाज मंडी में सोमवार को पीआर धान की खरीद शुरू हो गई है। हैफेड की तरफ से मिल के साथ अनुबंध हो गया है और पहले दिन 172 क्विंटल धान की खरीद कर ली गई है। बाकी 370 क्विंटल पीआर धान में नमी होने से खरीद नहीं हो सकी।
जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक के साथ खरीद लगातार हो रही है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि 13 अक्तूबर तक 88703 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इनमें ग्रेड-ए (पीआर) 1010 मीट्रिक टन और 1509 किस्म 87693 मीट्रिक टन शामिल है। खरीद केंद्रों पर अब तक 105.8 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

वहीं, किसानों का कहना है कि चावल का निर्यात कम होने के कारण किसानों को बासमती धान का भाव पिछले साल से 600 रुपये कम मिल रहा है। एक साल पहले प्राइवेट मिलर्स ने किसानों से 3800 रुपये प्रति क्विंटल तक बासमती धान खरीदा था। इस बार किसानों से 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक बासमती धान खरीदा जा रहा है। प्रतिवर्ष धान की फसल उगाने के लिए लागत बढ़ रही है, लेकिन दाम कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआर धान की उठान कम होने से किसान परेशान
मंडियों में पीआर धान की उठान कम होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) की ओर से पीआर धान की खरीद की जा रही है। हैफेड अधिकारियों ने अब तक 1010 क्विंटल पीआर धान खरीदा है, जिसमें से 210 क्विंटल धान की उठान की गई है। पीआर धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2320 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की गई जा रही है। हैफेड की ओर से उठान के बाद ही किसानों को धान का पैसा दिया जा रहा है।

सरकार का मिल के साथ अनुबंध हो चुका है। सोनीपत मंडी से सोमवार को 172 क्विंटल धान की सरकारी खरीद की गई है। गोहाना में पीआर धान की खरीद जारी है। बाकी फसल नमी अधिक होने से खरीद नहीं की गई है। किसानों को फसल सुखाकर लाने की सलाह दी है। धान में नमी 17 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- उमाकांत शर्मा, जिला प्रबंधक, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed