फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arrested for giving information of RTA staff to overloaded vehicles by creating WhatsApp group

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ओवरलोड वाहनों को आरटीए स्टाफ की जानकारी देने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Dec 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Arrested for giving information of RTA staff to overloaded vehicles by creating WhatsApp group
थाना सदर पुलिस की गिरफत में धोखाधड़ी की घटना में संलिप्त आरोपी। संवाद - फोटो : Sonipat
ओवरलोड वाहनों को आरटीए स्टाफ से बचाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जानकारी देने के आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव महलाना का रहने वाला रोहित कुमार है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने मुकदमा दर्ज कराया था। टीम को सूचना मिली थी कि व्हाट्सएप ग्रुप पर कई जिले की आरटीए टीम की चेकिंग व लोकेशन के बारे में पल-पल की अपडेट की जाती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, रोहतक की टीम में शामिल एसआई सतपाल सिंह ने 6 मई को सदर थाना सोनीपत पुलिस को बताया था कि उन्हें सूचना मिली थी कि कई जिलों में ओवरलोड गाड़ियोें की चेकिंग की जानकारी ट्रांसपोर्टर को देने के लिए कुछ लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। वह आरटीए सचिव व अन्य स्टाफ सदस्यों के कार्यालय से निकलते ही इसकी जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप पर सांझा कर देते हैं। जानकारी मिलने पर ओवरलोड वाहनों को दूसरे रूट से गुजार दिया जाता है। इसकी एवज में आईसीआईसीआई बैंक शाखा के खाते में ट्रांसपोर्टर व एजेंट पैसे डलवाते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने जब दिए गए नंबरों की जांच की तो एक नंबर बंद मिला था और दूसरा नंबर यूपी के किसी व्यक्ति के नाम पर मिला था। जब दिए गए बैंक खाते की जानकारी जुटाई गई तो वह खाता रोहित के नाम पर मिला था। बैंक खाता का विवरण निकलवाया तो उसमें 24 अगस्त, 2020 से 22 फरवरी के बीच 369 बार में एक हजार से लेकर चार हजार रुपये तक जमा कराए गए हैं। खाते में करीब 19 लाख रुपये जमा कराए गए थे। मामले में खाताधारक रोहित, व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन, गाड़ी चालक व मालिक तथा ट्रांसपोर्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसआई ओमप्रकाश की टीम ने आरोपी रोहित तो काबू कर लिया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले में अन्य की संलिप्तता का पता लगाएगी। जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इंस्पेक्टर दिलबाग, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed