फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   arrested, anti country activity, help acussed

देशद्रोह के आरोपी मोहम्मद विकास को फर्जी आईडी पर सिम उपलब्ध कराने का आरोपी काबू

Mon, 04 Jan 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
arrested, anti country activity, help acussed
सोनीपत। देशद्रोह के आरोपी एवं सिख फॉर जस्टिस संगठन के सदस्य विकास वर्मा उर्फ मोहम्मद विकास को फर्जी आईडी पर मोबाइल सिम उपलब्ध कराने के आरोपी को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के तहसील कैंप का रहने वाला पुनित है। आरोपी मोहम्मद विकास को सौ से ज्यादा सिम उपलब्ध करा चुका है। जांच एजेंसियां उसके अन्य संगठनों से संबंध भी खंगाल रही है। आरोपी से आईबी की टीम भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

सिख फॉर जस्टिस संगठन के सदस्य विकास वर्मा उर्फ मोहम्मद विकास को सदर थाना पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि वह पाकिस्तान में काफी समय तक संदिग्ध लोगों के साथ में रहा था। उसने दुबई में धर्म परिवर्तन करने के बाद पाकिस्तान में जाकर शादी कर ली थी। उसने अपना नाम मोहम्मद विकास रखा था। पुलिस और आईबी की टीम उससे पूछताछ कर रही हैं। उसने अपने देशद्रोह के अभियान में कई युवाओं को शामिल करने की बात कही है। वह लैपटॉप, मोबाइल और राउटर के माध्यम से इंटरनेट गेटवे के सहारे प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के मैसेज लोगों के मोबाइल तक पहुंचाता था। इसके लिए आरोपी पानीपत के तहसील कैंप निवासी पुनित से फर्जी आईडी पर मोबाइल सिम लेता था। पुनीत उससे मोटी राशि लेकर सिम उपलब्ध कराता था। इसके लिए वह फर्जी आईडी का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने उसको पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि मोहम्मद विकास को 100 से ज्यादा सिम उपलब्ध कराना स्वीकार किया है। वह अन्य लोगों को भी फर्जी आईडी पर सिम उपलब्ध कराता था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना आईबी को भेज दी है।
विज्ञापन

हर माह बदलना पड़ता है मोबाइल सिम
बताया गया है कि इंटरनेट पर काम कराने वाले मोबाइल सिम से सामान्य मोबाइल का काम करना भी अनिवार्य है। ऐसा न करने पर एक महीने में सिम को कंपनी बंद कर देती है। ऐसे में मोहम्मद विकास को हर महीने नए सिम की जरूरत पड़ती थी। वह फर्जी आईडी पर नया सिम लेकर देशद्रोही गतिविधियों में सक्रिय हो जाता था। उसका मानना था कि ऐसा करने से वह पकड़ में नहीं आएगा। उसको राउटर और गेटवे सिस्टम के उपकरण विदेशों में बैठे उसके साथियों ने उपलब्ध कराए थे। मोहम्मद विकास से पूछताछ में ही सिम उपलब्ध कराने वाले युवक का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मोहम्मद विकास से जुड़े एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि वह फर्जी आईडी पर मोबाइल सिम उपलब्ध कराता था। उससे पूछताछ कर मामले में अन्य सबूत जुटाए जाएंगे।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed