फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arrested accused of killing a young man by calling from home

घर से बुलाकर युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 May 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Arrested accused of killing a young man by calling from home
कुंडली। गांव जाटी कलां में एक युवक को घर से बुलाने के बाद पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बिहार के जिला बेगूसराय के गांव गोरिडी फिलहाल प्याऊ मनियारी निवासी रूपक उर्फ अंकित है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि 15 मार्च 2021 को मूलरूप से यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित गांव गढ़ी नौवाबाद निवासी सूरज ने पुलिस को बताया था कि वह परिवार के साथ पांच साल से जाटी कलां गांव में किराए पर रहता है। उसका भाई बादल (18) गांव सिंघु स्थित स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। साथ ही फैक्टरी में काम करता था। उसके भाई को 13 मार्च 2021 को गांव जाटी कलां निवासी अमित व उसके साथी बुलाकर ले गए थे। बाद में दहिसरा की तरफ खेतों में बादल घायल अवस्था में पड़ा मिला था। पीजीआई में उसकी मौत हो गई। उसने अमित व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में अमित को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पुलिस को बताया था कि बादल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। जिसके चलते साथियों संग मिलकर उसकी पिटाई की थी। अब एसआई रणबीर की टीम ने मामले में आरोपी रूपक उर्फ अंकित को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed