फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   arrest 3 accused of loot

दिल्ली के व्यापारी की पत्नी से कार और 2.75 लाख रुपये लूट के तीन आरोपी काबू

Sat, 14 Sep 2019 07:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
arrest 3 accused of loot
मुरथल (सोनीपत)। जीटी रोड पर मुरथल के पास स्थित पहलवान ढाबे की पार्किंग में खड़ी फॉर्च्यूनर कार में बैठी दिल्ली के व्यापारी की पत्नी को पिस्तौल दिखाकर गाड़ी, 2.75 लाख रुपये, मोबाइल और एटीएम लूटने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव जगदीशपुर निवासी हितेश व राशिद और गांव राठधना निवासी मोहित है। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके गांवों से काबू किया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि नई दिल्ली के लाडोसराय के रहने वाले व्यवसायी दिनेश सिंह ने 25 जून को पुलिस को बताया था कि वह रात को नई दिल्ली से अपनी पत्नी नवीता के साथ फार्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर जम्मू के लिए चले थे। देर रात मुरथल स्थित पहलवान ढाबे पर पहुंचे थे। वह गाड़ी को पार्किंग में खड़ा कर ऑर्डर देने चला गया था। पत्नी के अंदर होने के चलते गाड़ी को चालू छोड़कर गया था। इसी दौरान बाइक पर पहुंचे तीन युवकों में से दो ने उसकी गाड़ी में घुसकर उसकी पत्नी को पिस्तौल दिखाकमर नीचे उतार दिया था और वे कार लेकर भाग गए थे। गाड़ी में 2.75 लाख रुपये की नकदी, आईफोन-7, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बजाज फाइनेंस कार्ड, उसकी पत्नी नवीता का डेबिट कार्ड और कागजात थे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया। एएसआई देवेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी हितेश, मोहित व राशिद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राशिद फिलहाल शहर के पटेल नगर में रहता है। पुलिस ने उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे आरोपी
गिरफ्तार तीनों आरोपी लखनऊ में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। उन्होंने नकदी और गाड़ी को लखनऊ में छिपाकर रखा हुआ है। पुलिस टीम आरोपियों को लेकर लखनऊ गई है। जिससे नकदी व गाड़ी और अन्य सामान बरामद किया जा सके। जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी लखनऊ से अपने गांव आए थे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed