फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Army's wife wandering for 2 months to get electricity bill fixed, hearing is not happening

दो माह से बिजली बिल ठीक कराने के लिए भटक रही फौजी की पत्नी, नहीं हो रही सुनवाई

Tue, 14 Sep 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Army's wife wandering for 2 months to get electricity bill fixed, hearing is not happening
बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में शिकायतें सुनते सीजीआरएफ के चेयरमैन आरके शर्मा। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। बिजली बिल ठीक कराने केे लिए फौजी की पत्नी दो माह से भटक रही है। एसडीओ व एक्सईएन कार्यालय तक शिकायत करने के बाद भी बिजली बिल ठीक नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

इस समस्या से परेशान होकर शहर के वेस्ट रामनगर की रहने वाली राजबाला शिकायत लेकर सर्कल ऑफिस में लगे जनता दरबार में पहुंची। जिसमें उसने सीजीआरएफ के चेयरमैन आरके शर्मा को शिकायत देते हुए बताया कि चार माह से लगातार बिजली का बिल गलत आ रहा है। अगस्त माह का बिल उसके घर तक नहीं पहुंचा है। मई में बिजली बिल 40 हजार रुपये आने के बाद उसे ठीक कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सीजीआरएफ की ओर से बिजली निगम का जनता दरबार सोमवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक एसई कार्यालय में लगाया गया। जिसमें 11 बजे के बाद लोग शिकायत लेेकर आने लगे। शाम चार बजे तक लगे दरबार में 10 शिकायत आई। लोगों का कहना था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद वह अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गई है। जनता दरबार में सीजीआरएफ के चेयरमैन आरके शर्मा ने अधिकारियों को एक माह के अंदर सभी शिकायतों का निपटान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गांव कथूरा के रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि गांव में उसने निजी स्कूल खोल रखा है। स्कूल परिसर में काफी समय से तीन खंभे लगे हुए हैं। खंभे हटवाने के लिए कई बार शिकायत कर चुका हूं। बरोदा उपचुनाव के दौरान गांव में पहुंचे बिजली मंत्री रणजीत चौटाला को भी शिकायत दी गई। उस समय मंत्री ने अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। उसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। सर्कल कार्यालय में पहुंचकर सीजीआरएफ के चेयरमैन को दूसरी बार शिकायत दी। इस पर चेयरमैन ने एसडीओ को तुरंत फोन करके खंभे हटाने के निर्देश दिए।
गलत तरीके से डिफाल्टर दिखाकर काट दिया कनेक्शन
गन्नौर के रहने वाले सचिन शर्मा ने बताया कि वह गन्नौर जीटी रोड के पास एक जमीन को लीज पर लेकर कैंटीन चलाते हैं। उस जमीन को किसी व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को बेच दिया था। उस जमीन पर मिले कनेक्शन के बाद दो लाख रुपये बिजली बिल बकाया था। उस मालिक ने अपनी प्रॉपर्टी को बेचते समय बिल का भुगतान नहीं किया। अब उसने कैंटीन को चलाने के लिए कनेक्शन अलग से ले रखा है। वह अपना बिल लगातार जमा करा रहा है। पिछले दिनों बिजली कर्मियों ने उसे डिफाल्टर बताते हुए उसके मीटर को उखाड़ दिया और बकाया बिल भरने के निर्देश दिए। बकाया दो लाख रुपये उसके मीटर का नहीं है। इस पर आरके शर्मा ने उसकी शिकायत पर अपने हस्ताक्षर कर उसे एसडीओ से मिलकर समाधान कराने को कहा।

टोल फ्री नंबर पर शिकायत देने पर भी नहीं बदली मीटर की डिस्पले
शहर के विकास नगर के रहने वाले ओमप्रकाश ने बताया कि बिजली मीटर की डिस्पले पिछले तीन माह से खराब पड़ी है। उसको बदलवाने के लिए बिजली निगम की तरफ से जारी टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दे चुका हूं। इसके साथ जेई से भी मीटर की डिस्पले बदलवाने के लिए शिकायत कर चुका हूं। लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। इस पर शर्मा ने एसडीओ समस्या समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed