{"_id":"6227a6c7284d20063b51ddc8","slug":"arjun-was-killed-for-threatening-to-kill-a-friend-sonipat-news-rtk6405448176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को मारने की धमकी देने पर की थी अर्जुन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त को मारने की धमकी देने पर की थी अर्जुन की हत्या
विज्ञापन
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी कुंडली थाना पुलिस टीम के साथ। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जाटी कलां की व्यायामशाला में युवक की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव जाटी कलां का चाहत, सेरसा गांव का सचिन उर्फ माथा और बिहार के बेगूसराय का रूपक उर्फ अंकित हैं। आरोपियों ने नशे की हालत में अपने दोस्त को धमकी देने पर अर्जुन पर हमला करने की बात कही है। उनका कहना है कि वह उसे पीटकर चले गए थे। ज्यादा खून बह जाने के चलते उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव भैरा-बांकीपुर के रहने वाले राजपाल चौहान ने 4 मार्च को पुलिस को बताया था कि उसका बेटा अर्जुन उर्फ चियां (22) 3 मार्च को देर शाम बाइक लेकर बाहर गया था और वापस नहीं लौटा था। सुबह उसका शव जाटी कलां गांव की व्यायामशाला में पड़ा मिला था। उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसने बताया था कि अर्जुन नशा करने का आदी था। पुलिस ने उसके दोस्तों के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने चाहत, सचिन व रूपक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह अर्जुन के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उसी समय अर्जुन उनके दोस्त सचिन को जान से मारने की धमकी दी। सचिन पहले वहां नहीं था। उसी दौरान सचिन मौके पर आ गया। उसके बाद उन्होंने मिलकर अर्जुन की पिटाई कर दी। वह उसे मारना नहीं चाहते थे। लेकिन खून ज्यादा बहने से अर्जुन की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ब्लाइंड मर्डर में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडों को बरामद किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य की संलिप्तता का पता लगाया जाएगा। इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।