Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   arghya' to the rising sun and sought blessings for happiness and prosperity

Sonipat News: छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Tue, 17 Nov 2026 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
arghya' to the rising sun and sought blessings for happiness and prosperity
-केरवा के पात पर उगे लन सुरुज देव... के लोकगीतों से गूंजे यमुना तट के घाट, अर्घ्य देने उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

- यमुना सहित शहर के विभिन्न घाटों पर तड़के से ही जुटने लगे श्रद्धालु, भक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम
- पूरी रात नदी किनारे डटी रहीं व्रती, सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा किया 36 घंटे का निर्जला व्रत
-छठी मइया और सूर्यदेव की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की
-पारंपरिक छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, लोकगीतों की धुन पर झूमते नजर आए श्रद्धालु
फोटो :: 26 से 31
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सूर्योपासना का छठ महापर्व पर सोमवार को उगते सूर्य को व्रतियों ने अर्घ्य दिया। सुबह अर्घ्य के समय घाटों पर उल्लास का माहौल बना रहा। इससे पहले तड़के ही व्रती महिलाओं के साथ उनके परिवार के लोग नाचते-गाते छठ घाटों पर पहुंचे। महिलाओं ने छठ मइया की वेदी पर पूजा अर्चना की। मंदिर परिसरों में बने घाट, यमुना के गढ़ मिरकपुर व मीमारपुर घाट, पश्चिमी यमुना नहर के घाट, कुंडली, राई, बढ़मलिक में बनाए घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी।
सोमवार तड़के ही व्रती और उनके परिजन मंदिर परिसर में बने तालाब, यमुना व पश्चिमी यमुना नहर के किनारे पूजन सामग्री लेकर पहुंचने लगे थे। परिजन आकर्षक वेशभूषा में छठ के गीत गाते हुए घाट पर पहुंचे। घाटों का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बन गया था। मुहुर्त देख व्रती कमरभर पानी में उतरे और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। छठ के मधुर गीतों के बीच श्रद्धालुओं में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहा। व्रतियों के साथ पहुंचे बच्चों व युवाओं ने आतिशबाजी की। जहां शहर के जीवन नगर स्थित राम मंदिर के अलावा ऋषि कॉलोनी, एटलस मंदिर, बाबा कॉलोनी, पंचशील कॉलोनी व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कृत्रिम घाट का निर्माण किया गया था। कई घाटों पर पुरुष श्रद्धालु भी पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य की आराधना करते नजर आए। राई क्षेत्र के सैकड़ों छठ श्रद्धालु गढ़ मिरकपुर व मीमारपुर घाट के पर्व मनाने के लिए पहुंचे। बढ़मलिक, राई में भी घाट पर पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन


रातभर किया भजन कीर्तन
श्रद्धालुओं ने रातभर भजन-कीर्तन कर छठ माता और सूर्य देव की महिमा का गान किया। तड़के चार बजे ही श्रद्धालुओं ने पूजा की तैयारियां शुरू कर दी थी। सूर्योदय का समय होते ही व्रतियों ने अर्घ्य दिया। घाटों पर पूजा अर्चना की गई और मन्नत पूरी होने पर पुरुषों व बच्चों ने मुंडन भी कराया। इस दौरान लोक गीतों से पूजा स्थल गूंज रहे थे। शहर में विभिन्न संस्थाओं व संगठनों द्वारा भव्य छठ पूजा कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने पांच फल, जमीन से पैदा होने वाली पांच चीज व पांच-पांच मेवे रखकर अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक गीतों पर थिरके श्रद्धालु
कई घाटों पर छठ मइया के गीत बजाए जा रहे थे। भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। पूर्वांचल व बिहार के लोगों के इस महापर्व को देखने के लिए अन्य वर्गों के लोग भी घाटों पर एकजुट हुए। बाट जे पूछेला बटोहिया, ई दल कहवां जाए, तूं आन्हर रे बटोहिया ई दल सूरज बाबा के जाए..कोपि-कोपि बोलेली छठ माता सुनुए सेवक लोग..ले ले अईह हो भइया गेहूं के मोटरिया.., उग हो सुरूज देव.., केरवा के पात पर उगे लन सुरुजदेव.., कांचे ही बांसा के बहगिया बहंगी लचकत जाए..एवं केरया पे फरेला घवध से ओ पे सुगा मंडराय..जैसे गीतों को गाते हुए छठ मइया की आराधना की गई।

कुंडली में धार्मिक गीत-संगीत की धुन पर थिरके श्रद्धालु
कुंडली में श्री बांके बिहारी सनातन सेवा समिति की ओर से छठ पूजा का आयोजन किया गया था। समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। धार्मिक गीत-संगीत की धुनों पर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान श्रद्धालु जमकर थिरके। संयोजक निरंजन ने बताया कि हजारों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed