फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   arest

22 लाख रुपये की गांजा पत्ती के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
arest
राई पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महेंद्र व बरामद किया गया गांजा पत्ती - फोटो : Sonipat
सोनीपत। राई थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जिसने केजीपी पर गश्त के दौरान 22 लाख रुपये की गांजा पत्ती के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यूपी के गाजियाबाद का रहने वाला तस्कर पुलिस ने 230 किलोग्राम गांजा पत्ती को कार में लेकर जाते हुए पकड़ा है, जिसे वह पंजाब के लुधियाना से लेकर आया था। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

राई थाने के एसआई राजसिंह सोमवार रात को अपनी टीम सिपाही सोमबीर, सत्यवान, नरेश व राजेश के साथ केजीपी पर गश्त कर रहे थे। उनको सूचना मिली कि एक व्यक्ति वैगनआर कार में गांजा पत्ती लेकर गाजियाबाद की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने केजीपी पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी और वैगनआर कार आते ही रोक लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कार समेत काबू कर लिया। कार की तलाशी लेने पर उससे 230 किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से कार के कागजात मांगे तो उसके पास लाइसेंस व कार का परमिट भी नहीं मिला। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र निवासी केलाखेड़ा जिला गाजियाबाद यूपी बताया। महेंद्र ने पुलिस से बताया कि वह गांजा पत्ती को पंजाब के लुधियाना से लेकर आया है और वह गाजियाबाद में फुटकर में बेचता है। इस गांजा पत्ती की कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। एसआई राजसिंह ने बताया कि महेंद्र के साथ मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य साथियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिनके बारे में पूछताछ करके छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed