फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   arest naigiriyan

तमिलनाडु जेल से फरार नाइजीरियन गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2019 08:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
arest naigiriyan
एसटीएफ टीम की गिरफ्त में नाइजीरियन आरोपी स्टीवन। - फोटो : Sonipat
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। एसटीएफ सोनीपत की टीम ने तमिलनाडु की त्रिची सेंट्रल जेल से फरार नाइजीरियन नागरिक को बहालगढ़ के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नाइजीरिया के इनाडू स्टेट का रहने वाला स्टीवन जॉन ओबूची है। उस पर ड्रग्स के नशे में मारपीट करने, वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रहने समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के बारे में तमिलनाडु पुलिस ने एसटीएफ सोनीपत को सूचना दी थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को तमिलनाडु पुलिस के हवाले किया जाएगा।
एसटीएफ प्रभारी सतीश देशवाल ने बताया कि नाइजीरियन नागरिक स्टीवन जॉन दो साल पहले तमिलनाडु में मादक पदार्थ के नशे में झगड़ा करते हुए गिरफ्तार हुआ था। जांच में सामने आया कि वीजा की अवधि खत्म होने के बाद वह गलत तरीके से रह रहा था। वह इंडिया में छह साल पहले आया था। उसे बाद में दो साल की सजा हो गई थी। उसे तमिलनाडु की त्रिची सेंट्रल जेल में रखा गया था। जिसके बाद 18 जुलाई को वह जेल से फरार हो गया था। अब एसटीएफ को सूचना मिली थी कि तमिलनाडु की जेल से फरार नाइजीरियन दिल्ली व उससे सटे सोनीपत क्षेत्र में घूम रहा है। जिस पर एसटीएफ ने उसकी धरपकड़ को प्रयास शुरू कर दिया। टीम ने उसे बहालगढ़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

राजस्थान के नाथूराम गैंग के लिए करने लगा था काम
एसटीएफ पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी स्टीवन जॉन तमिलनाडु की जेल में रहते हुए राजस्थान के नाथूराम गैंग के संपर्क में आ गया था। वह उसी गैंग की मदद से 18 जुलाई को जेल से फरार हो गया था। बाद में वह वह हैदराबाद व आसपास के क्षेत्रों में नाथूराम गैंग के ठिकानों पर रहा। वहां से राजस्थान आ गया था। बाद मेें दिल्ली के बुराड़ी व एनसीआर के क्षेत्र में छिपता रहा है। फिलहाल वह कुछ दिन से बहालगढ़ क्षेत्र में रह रहा था। एसटीएफ ने बुराड़ी में भी उसकी तलाश में दबिश दी थी, लेकिन वह वहां से निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 साल पहले टूरिस्ट वीजा पर आया था स्टीवन
एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि वह छह साल पहले टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। वीजा खत्म होने के बावजूद वह वापस नहीं गया था। दो साल पहले उसे नशे में झगड़ा करते काबू कर लिया गया था। उसे दो मामलों में दो साल तक की सजा हो गई थी।
नाइजीरिया विदेश मंत्रालय लगातार बना रहा था तलाश करने का दबाव
एसटीएफ प्रभारी सतीश देशवाल ने बताया कि स्टीवन को सजा होने के बाद से जब उसके बारे में पता लगाया तो उसके नाइजीरिया का होने का पता लगा था। जिस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी सूचना नाइजीरियन विदेश मंत्रालय को दी थी। उसकी सजा पूरी होने से पहले उसकी नाइजीरिया वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इसी बीच वह सेंट्रल जेल से फरार हो गया था। जिसके बाद नाइजीरियाई विदेश मंत्रालय भी उसकी तलाश के लिए दबाव बना रहा था।

तमिलनाडु पुलिस ने जानकारी दी थी कि त्रिची स्थित सेंट्रल जेल से फरार नाइजीरियन स्टीवन दिल्ली व सोनीपत में छिपा हो सकता था। उसकी तलाश को लगातार प्रयास किया जा रहा था। उसे अब बहालगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। वह कुछ दिन पहले ही बहालगढ़ आया था। उसे पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि उसकी तरह कोई अन्य तो यहां नहंीं रह रहा है।
सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ इकाई सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed