फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Archery... Varuni of Rohtak tops the compound competition and Rohit of Hisar tops the Indian round

Sonipat News: तीरंदाजी...कंपाउंड मुकाबले में रोहतक की वरुणी व इंडियन राउंड में हिसार के रोहित अव्वल

Fri, 18 Jul 2025 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Archery... Varuni of Rohtak tops the compound competition and Rohit of Hisar tops the Indian round
फोटो 13. सोनीपत के पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल में आयोजित सीबीएसई उत्तर क्षेत्रीय-2 तीरंदाजी चैंप
सोनीपत। सीबीएसई के तत्वावधान में पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल में सीबीएसई उत्तर क्षेत्रीय-2 तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। कंपाउंड मुकाबले में रोहतक की वरुणी व इंडियन राउंड में हिसार के रोहित अव्वल रहे। वीरवार को चौथे दिन भी हरियाणा के धनुर्धरों ने अपना दबदबा बनाए रखा। कंपाउंड व इंडियन राउंड में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख व जम्मू कश्मीर से करीब दो हजार युवा तीरंदाज अपना कौशल दिखा रहे हैं। 18 जुलाई को प्रतियोगिता का समापन होगा। सेवानिवृत्त आईजी सुमन मंजरी ने तीरंदाजी चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। नेपाल से पहुंचे संजय घिमिरे व अमित डूंगाणा और पटना से आये शिक्षाविद आवेश अंबर ने भी तीरंदाजों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त आईजी सुमन मंजरी ने कहा कि स्कूल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे यह तीरंदाज आगे चलकर देश के लिए ओलंपिक पदक जीतेंगे। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी के प्रति विद्यार्थियों का लगाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने तीरंदाजों का आह्वान किया कि वह प्रशिक्षण और तैयारी में निरंतरता को बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीरंदाजी में यश दहिया, रोहित इंदौरा, वरूणी व क्रिस्पी ने मारी बाजी

चैंपियनशिप के दौरान लड़कियों के अंडर-17 कंपाउंड एकल मुकाबले में डीएवी रोहतक की वरुणी ने पहला स्थान, डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल, सोनीपत की सोनाक्षी सिन्हा द्वितीय व बल्लभगढ़, फरीदाबाद की मनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान पाया। कंपाउंड टीम मुकाबले में सेंट पीटर्स स्कूल फरीदाबाद की टीम ने प्रथम, जीडी गोयंका स्कूल सोहना, गुरुग्राम की टीम ने द्वितीय और जीसीएम कॉन्वेंट खेतला संगरूर, पंजाब की टीम ने तृतीय स्थान पाया। कंपाउंड मिक्सड इवेंट में बीभीएन स्कूल बल्लभगढ़, फरीदाबाद की टीम ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल चीका कैथल ने द्वितीय व रियान इंटरनेशनल स्कूल भोंडसी, गुरुग्राम की टीम ने तृतीय स्थान पाया।

लड़कों के अंडर-17 कंपाउंड एकल मुकाबले में फरीदाबाद के यश दहिया ने पहला, बल्लभगढ़ के लवप्रीत सिंह ने दूसरा और सोनीपत के यशस्वी सिंह ने तीसरा स्थान पाया। कंपाउंड टीम में बाल विकास स्कूल जाटल, पानीपत की टीम ने पहला स्थान पाया। अंडर-19 इंडियन राउंड के एकल मुकाबले में उकलाना मंडी, हिसार के रोहित इंदौरा ने पहला स्थान, उचाना कलां जींद के विजय सिंह नैन ने दूसरा व नारनौल, महेंद्रगढ़ के तरुण ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों के अंडर-19 इंडियन राउंड के एकल मुकाबले में भिवानी की क्रिस्पी धनेटिया ने पहला, फरीदाबाद की खुशी शर्मा ने दूसरा व जींद की राधिका ने तीसरा स्थान पाया।

फोटो 13. सोनीपत के पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल में आयोजित सीबीएसई उत्तर क्षेत्रीय-2 तीरंदाजी चैंप

फोटो 13. सोनीपत के पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल में आयोजित सीबीएसई उत्तर क्षेत्रीय-2 तीरंदाजी चैंप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed