{"_id":"64f23b0ffa68d861850feef5","slug":"archers-will-practice-for-asian-games-from-4th-in-sai-sonipat-news-c-197-1-snp1002-5375-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: साई में चार से एशियन गेम्स के लिए अभ्यास करेंगे तीरंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: साई में चार से एशियन गेम्स के लिए अभ्यास करेंगे तीरंदाज
Sat, 02 Sep 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में 4 सितंबर से देश के उत्कृष्ट तीरंदाज एशियन गेम्स के लिए लगाए जा रहे राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास करेंगे। शिविर में सभी उत्कृष्ट तीरंदाज भाग लेंगे, ताकि एशियन गेम्स के लिए अच्छे से तैयारी कर देश की झोली में अधिक से अधिक पदक डाले जा सके।
साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि एशियन गेम्स में तीरंदाजों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। इसके लिए 4 से 28 सितंबर तक शिविर लगाया जा रहा है। इसमें तीरंदाज सुबह-शाम अभ्यास करेंगे। एशियन गेम्स के लिए चयनित 16 तीरंदाज शिविर में भाग लेंगे।
शिविर में पुरुष वर्ग के कंपाउंड में अभिषेक वर्मा, प्रथमेश समाधान जावेकर, ओजस प्राविन, रजत चौहान तथा रिकर्व में मृणाल चौहान, भूमादेवरा धीरज, तुषार प्रभाकर शाल्के, अतानु दास शामिल हैं, वहीं महिला वर्ग के कंपाउंड में परणीत कौर, ज्योथी सुरेखा, अदिति गोपीचंद स्वामी, अवनीत कौर तथा रिकर्व में भजन कौर, सिमरनजीत कौर, अंकिता भक्त व प्राची सिंह शामिल हैं। वहीं इन्हें हाई परफार्मेंस डायरेक्टर संजीवा सिंह के साथ ही विदेशी प्रशिक्षक वूंगिक बीक के अलावा सीरजियो पग्नि, पूर्णिमा महतो और प्रवीन प्रभति सावंत प्रशिक्षण देंगे। कैंप में फिजियो अरविंद यादव, राजलक्ष्मी सावंत और सोनी जोहन मौजूद रहेंगे।