{"_id":"654e7a3012371636840fcd64","slug":"aqi-hit-due-to-drizzle-temperature-dropped-by-5-degrees-sonipat-news-c-197-1-snp1001-9261-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बूंदाबांदी से एक्यूआई धड़ाम, 5 डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बूंदाबांदी से एक्यूआई धड़ाम, 5 डिग्री गिरा तापमान
Sat, 11 Nov 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो :44: सोनीपत में शुक्रवार को बूंदाबांदी के बीच छाता लेकर बाजार में खरीदारी करने आए ग्राहक।
सोनीपत। सांसों के लिए जहर बन चुका प्रदूषण का स्तर दिनभर हुई बूंदाबांदी से काफी कम हो गया। हालांकि अभी भी इसे बेहतर नहीं कहा जा सकता, लेकिन लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। शुक्रवार तड़के 4 बजे तक जो वायु गुणवत्ता सूचकांक 434 था वह शुक्रवार रात नौ बजे 278 पर पहुंच गया। यह वीरवार के औसत सूचकांक 429 से 251 कम रहा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले दो दिन इसमें राहत रहेगी।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल सोनीपत में प्रदूषण गंभीर स्थिति में बना हुआ था। जिससे लोग लगातार बीमार हो रहे थे। इसी बीच वीरवार शाम को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होना शुरू हो गया था। सोनीपत जिले में जब लोग शुक्रवार सुबह उठे तो आसमान में काले बादल थे और अधिकतर क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो चुकी थी। उसके बाद बूंदाबांदी का दौर दिनभर रुक-रुक पर चलता रहा। जिसके चलते प्रदूषण काफी हद तक कम हो गया। हवाओं की गति में 7 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा बनी रहने से प्रदूषण में कम करने में मदद मिली। बूंदाबांदी के कारण तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। सोनीपत जिले में दिन का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री रहा। एक दिन पहले यह 29.9 था। वहीं न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बूंदाबांदी में तापमान कम होने से लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ।
शहर में बनी रही जाम की स्थिति
बूंदाबांदी के कारण सोनीपत शहर की अधिकतर सड़कों पर शुक्रवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। एक तरफ त्योहारी सीजन होने के कारण सड़कों पर भीड़ थी, वहीं दूसरी तरफ बूंदाबांदी होने के कारण भी यातायात प्रभावित हो गया। रेलवे रोड पर स्ट्रीट लाइट बदलने की प्रक्रिया के कारण भी सड़क मार्ग पर गीता भवन चौक से लेकर सुभाष चौक तक जाम लगा रहा। इसी तरह से शहर के एटलस रोड पर भी वाहन चालकों को जाम की स्थिति झेलनी पड़ी। ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए सोनीपत शहर के प्रत्येक चौक व बाजारों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके कारण शुक्रवार को सोनीपत सहित एनसीआर क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में दिनभर बूंदाबांदी हुई हैं। दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना रहेगा। इससे प्रदूषण के स्तर में गिरावट आएगी। -डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत।