{"_id":"65b28f2813910c82e10c552a","slug":"apply-online-for-cuet-pg-now-till-31st-sonipat-news-c-17-rtk1032-346284-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीयूईटी पीजी के लिए अब 31 तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीयूईटी पीजी के लिए अब 31 तक करें ऑनलाइन आवेदन
Thu, 25 Jan 2024 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले की सीयूईटी (सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा) के लिए 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने उम्मीदवारों और हितधारकों की मांग पर इसकी तिथि बढ़ा दी है।
एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्र हित को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कहा कि इसके बाद छात्रों को दोबारा आवेदन पत्र भरने का मौका नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी 31 जनवरी रात 11.50 तक आवेदन पत्र भर सकेंगे, जबकि एक फरवरी तक फीस भर सकते हैं। इसके अलावा दो से चार फरवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार का मौका दिया जाएगा।