{"_id":"62eace261e5e96791c017d59","slug":"anti-ragging-team-reached-sports-school-investigation-started-sonipat-news-rtk654197935","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद स्कूल में पहुंची एंटी रैगिंग टीम शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद स्कूल में पहुंची एंटी रैगिंग टीम शुरू की जांच
विज्ञापन
राई। मोतीलाल लाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई में एंटी रैगिंग टीम ने जांच शुरू कर दी है। टीम के तीन सदस्यों ने विद्यार्थियों से बातचीत की। वहीं कुछ अभिभावकों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों को ईमेल भेजकर एंटी रैगिंग टीम से स्कूल के अधिकारी को हटाने की गुहार लगाई है। अभिभावकों का कहना है कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने टीम में अभिभावकों को भी शामिल करने की मांग उठाई।
मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि नौवीं कक्षा के दो छात्र स्कूल से भाग गए थे। बाद में एक छात्र ने स्कूल में सीनियर छात्रों पर रैगिंग करने का आरोप लगाया था। इससे पहले ही खेल निदेशक पंकज नैन ने डिप्टी डायरेक्टर सुनीता खत्री, डीएसओ शर्मिला राठी, स्कूल प्रशासकीय अधिकारी मोहित कपूर और स्कूल के लेखा अधिकारी को मिलाकर एंटी रैगिंग टीम बनाई थी। मामले में अभिभावकों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, खेल मंत्री, खेल निदेशक, डीसी और डीएसओ को ईमेल भेजकर स्कूल के एक अधिकारी को एंटी रैगिंग टीम से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि वह पहले ही स्कूल में रैगिंग किए जाने की बात से नकार चुके हैं। साथ ही उन्होंने अभिभावकों को टीम में शामिल करने की मांग उठाई। डीएसओ शर्मिला राठी ने बताया कि ऐसी ईमेल मिली थी, यह निर्णय उनके कार्यक्षेत्र में नहीं है, इसे उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।
वहीं एंटी रैगिंग टीम के तीन सदस्य स्कूल पहुंचे और हॉस्टल में छात्राओं से बातचीत की। छात्राओं ने बताया कि यहां सभी कुछ ठीक चल रहा है। खेल विभाग की उपनिदेशक सुनीता खत्री और जिला खेल अधिकारी शर्मिला राठी ने छात्राओं को बताया कि अब कैंपस में शिकायत पेटियां लगाई जा रही है। रैगिंग होने की स्थिति में वह इन पेटियों में शिकायत लिखकर डालें। कोई भी छात्र इन पेटियों में शिकायत लिखकर डाल सकता है। उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। टीम के सदस्यों ने बताया कि एक-दो दिन में स्कूल में दोबारा जाकर दोनों छात्रों से पूछताछ की जाएगी। अगर कोई रैगिंग का मामला सामने आता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।