{"_id":"6a4a686c130e551a240ce734","slug":"anshuman-tyagi-from-garhi-kesari-to-represent-india-at-oxford-university-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156490-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे गढ़ी केसरी के अंशुमन त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे गढ़ी केसरी के अंशुमन त्यागी
Mon, 06 Jul 2026 03:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 Jul 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गढ़ी केसरी में अपने पुत्र अंशुमन त्यागी को मिठाई खिलाते अजय त्यागी और इंदिरा त
गन्नौर। गढ़ी केसरी निवासी अंशुमन त्यागी का चयन यूनाइटेड किंगडम के यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में 8 से 12 जुलाई तक आयोजित होने वाली मैप द सिस्टम ग्लोबल फाइनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह रोटरी क्लब के अध्यक्ष अजय त्यागी और इंदिरा त्यागी के पुत्र हैं।
अंशुमन अपनी पांच सदस्यीय टीम का नेतृत्व करते हुए गोवा प्रबंधन संस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी टीम इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम दिल्ली के वायु प्रदूषण विषय पर किए गए शोध और प्रणाली विश्लेषण को दुनिया भर के विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
प्रतियोगिता में विभिन्न देशों की राष्ट्रीय स्तर पर चयनित टीमें भाग लेती हैं। इसमें प्रतिभागी जटिल सामाजिक समस्याओं के मूल कारणों का प्रणालीगत विश्लेषण कर उनके संभावित समाधान प्रस्तुत करते हैं। अंशुमन के चयन से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।